हरियाणाः रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम समेत 5 दोषी करार

सीबीआई की विशेष अदालत ने रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांच आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 के तहत दोषी करार दिया है. सीबीआई की विशेष अदालत इस मामले में 12 अक्टूबर को सजा का ऐलान कर सकती है.

Advertisement
रणजीत हत्याकांड में राम रहीम दोषी करार (फाइल फोटो) रणजीत हत्याकांड में राम रहीम दोषी करार (फाइल फोटो)

मनजीत सहगल / कमलप्रीत सभरवाल

  • अंबाला,
  • 08 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST
  • 12 अक्टूबर को सजा सुना सकती है अदालत
  • साल 2002 में हुई थी रणजीत सिंह की हत्या 

सीबीआई की विशेष अदालत ने रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांच आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 के तहत दोषी करार दिया है. सीबीआई की विशेष अदालत इस मामले में 12 अक्टूबर को सजा का ऐलान कर सकती है. सुनवाई के दौरान राम रहीम के साथ एक अन्य आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया. अन्य तीन आरोपियों को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया था.

Advertisement

डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे रणजीत सिंह की साल 2002 में 10 जुलाई को हत्या हो गई थी. इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने की और सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में ही ट्रायल भी चला. अब घटना के 19 साल से अधिक समय बाद कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत पांच अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया है. 

गौरतलब है कि इस मामले में बचाव पक्ष की बहस 12 अगस्त को पूरी हो गई थी. कोर्ट को इस मामले में 26 अगस्त को ही फैसला सुनाना था. सीबीआई के स्पेशल जज डॉक्टर सुशील कुमार गर्ग  की अदालत ने करीब ढाई घंटे तक चली बहस के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह और अन्य आरोपियों को रणजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी करार दिया. रणजीत  सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया था.

Advertisement

सीबीआई ने 3 दिसंबर 2003 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किया था. 19 साल से अधिक समय बाद अब गुरमीत राम रहीम सिंह और अन्य आरोपियों को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया है. सीबीआई की विशेष अदालत इस मामले में दोषियों के लिए 12 अक्टूबर को सजा का ऐलान कर सकती है. बता दें कि गुरमीत राम रहीम पहले से ही जेल में बंद है.

गुरमीत राम रहीम को कोर्ट ने दो साध्वियों के यौन शोषण के मामले में 20 साल कैद की सजा सुनाई थी. राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »