राम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से निकाले गए 6 लाख रुपये, क्लोन चेक से फर्जीवाड़ा

इस जालसाजी का खुलासा तब हुआ, जब जालसाज ने 9 लाख 86 हजार रुपए का तीसरा क्लोन चेक लखनऊ के SBI में पेमेंट के लिए लगाया. बड़ी रकम होने के कारण बैंक ने इस बार ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से कंफर्म किया तो उन्होंने ऐसा कोई चेक जारी करने से मना कर दिया.

Advertisement
प्रस्तावित राम मंदिर प्रस्तावित राम मंदिर

बनबीर सिंह / कुमार अभिषेक

  • अयोध्या/लखनऊ,
  • 10 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST
  • बैंक की वेरिफिकेशन में जालसाजी का खुलासा
  • चंपत राय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
  • अयोध्या पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

क्लोन चेक के जरिए अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं. इस जालसाजी का खुलासा तब हुआ, जब जालसाज ने 9 लाख 86 हजार रुपए का तीसरा क्लोन चेक लखनऊ के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में पेमेंट के लिए लगाया. बड़ी रकम होने के कारण बैंक ने इस बार ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से कंफर्म किया तो उन्होंने ऐसा कोई चेक जारी करने से मना कर दिया.

Advertisement

इसके बाद बैंक ने पेमेंट रोकते हुए इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, चंपत राय ने अयोध्या पुलिस से इसकी शिकायत की. इसके बाद देर शाम अयोध्या कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय का कहना है कि देर शाम शिकायत के बाद धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
 
बताया जाता है कि इस धोखाधड़ी की शुरुआत 1 सितंबर को उस समय हुई, जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते का एक क्लोन चेक लखनऊ के एक बैंक मैं लगाया गया. यह चेक ढाई लाख रुपए का था. छोटी रकम होने के कारण इस चेक का वेरिफिकेशन नहीं हुआ और यह रकम पास हो गई. इसके दो दिन बाद इसी तरह लखनऊ के ही उसी बैंक में साढे तीन लाख रुपए का एक और क्लोन चेक लगाया गया और यह चेक भी पास हो गया.

Advertisement

इस तरह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का 6 लाख रुपया जालसाजों ने हड़प लिया, लेकिन 9 सितंबर को जब लखनऊ के एसबीआई ब्रांच में 9 लाख 86 हजार रुपए का तीसरा चेक पेमेंट के लिए लगाया गया तो बड़ी रकम होने के कारण इस बार बैंक ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को कन्फर्म करने के लिए फोन किया.

इसके बाद चंपत राय ने ऐसा कोई चेक जारी करने से मना किया और इसके बाद उन्होंने अयोध्या पुलिस को इसकी जानकारी दी. अयोध्या पुलिस ने देर शाम इस धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. अयोध्या क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने बताया कि इस पूरी धोखाधड़ी की जांच की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »