स्कूल के बाथरूम में 16 साल की नाबालिग से रेप, पीड़िता ने मां को बताई पूरी बात

Rajasthan News: नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर आईं महिलाएं को देख आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ. जिसके बाद रोते हुए नाबालिग घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई. मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस. आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस.

दिनेश बोहरा

  • बाड़मेर,
  • 28 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

राजस्थान के बाड़मेर जिले में 16 साल की नाबालिग के दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस वारदात को स्कूल के बाथरूम में अंजाम दिया गया. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल करवा लिया है. वहीं, आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

पीड़िता के परिजनों ने शिकायत में बताया कि 24 सितंबर को दोपहर के वक्त उनकी नाबालिग बेटी घर से गाय का गोबर लेने के लिए निकली थी. करीब आधा किलोमीटर दूर सरकारी स्कूल की दीवार पर गांव का युवक गोपालसिंह पुत्र मदनसिंह बैठा हुआ था. जो कि नाबालिग को गोबर के बहाने खाली पड़े स्कूल में ले गया, जहां बाथरूम में उसने नाबालिग का दुष्कर्म किया.

Advertisement

इस दौरान पीड़िता चिल्लाने लगी और जब गांव की महिलाएं मौके पर आईं, तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ. जिसके बाद रोते हुए नाबालिग घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई. इसके बाद नाबालिग की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. 

गुडामालानी थाना अधिकारी रमेश ढाका के अनुसार, नाबालिग बालिका की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है. वहीं, आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »