राजस्थानः वो तीनों मासूम सो रही थीं...अचानक मां ने सभी को टैंक में फेंक दी दर्दनाक मौत, फिर कर ली खुदकुशी

राजस्थान के बाड़मेर जिले (Rajasthan Barmer) में एक महिला और उसकी 3 मासूम बेटियों के शव घर के बाहर बने एक टैंक में मिले. कहा जा रहा है कि महिला ने रात में उठकर पहले बच्चियों को टैंक में फेंक दिया. इसके बाद महिला ने खुद एक टैंक में कूदकर सुसाइड कर लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
टैंक में मिले 3 मासूम बेटियों और पत्नी का शव. (Photo: Aajtak) टैंक में मिले 3 मासूम बेटियों और पत्नी का शव. (Photo: Aajtak)

दिनेश बोहरा

  • बाड़मेर,
  • 06 मई 2022,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST
  • महिला द्वारा सुसाइड की कही जा रही बात
  • राजस्थान के बाड़मेर जिले की घटना
  • घरेलू विवाद बताया जा रहा घटना की वजह

राजस्थान के बाड़मेर जिले (Rajasthan Barmer) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कथित तौर पर रात के समय 28 वर्षीय महिला जस्सी अचानक 3 मासूम बेटियों को लेकर घर के बाहर गई. महिला ने घर के बाहर बने टैंक में तीनों बेटियों को फेंक दिया. इसके बाद महिला ने खुद सड़क के दूसरी तरफ बने टैंक में कूदकर सुसाइड कर लिया. जब सुबह महिला के पति को पत्नी और बेटियां नजर नहीं आईं तो उसने आसपास देखा. खोजबीन करने पर पत्नी और बेटियों की लाशें टैंक में मिलीं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बायतु थाना इलाके के अकदड़ा गांव में 28 वर्षीय जस्सी, उसका पति कोसलाराम व उसकी 3 बेटियां रहतीं थीं. रात के समय जस्सी अपनी 6 वर्षीय बेटी ज्योत्सना, 4 वर्षीय मोनिका, 2 वर्षीय दीक्षा को उठाकर घर के बाहर ले गई है. उसने सभी बेटियों को एक टैंक में फेंक दिया. इस घटनाक्रम के बारे में 9 वर्ष के कैलाश और महिला के पति को भनक तक नहीं लगी. जस्सी देवी की शादी 10 साल पहले कोसलाराम के साथ हुई थी.

उप अधीक्षक आनंद सिंह राजपुरोहित के अनुसार, पुलिस को सुबह सूचना मिली कि आत्महत्या की घटना हुई है. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि घर के बाहर बने एक टैंक में 3 मासूमों की लाश पड़ी थी. इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने जस्सी देवी को ढूंढ़ना शुरू किया तो पता चला कि सड़क के दूसरी तरफ बने एक दूसरे टैंक में जस्सी देवी का शव पड़ा था. घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है. उनके आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. घटना की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement