ओडिशा में मासूम बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ओडिशा के गंजम जिले के पट्टापुर थाना क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या का मामला सामने आया है. उसका शव निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र से बरामद किया गया है. वो शुक्रवार शाम से लापता थी, जब गांव में एक उत्सव चल रहा था. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • बरहामपुर ,
  • 26 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

ओडिशा के गंजम जिले के पट्टापुर थाना क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या का मामला सामने आया है. उसका शव निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र से बरामद किया गया है. वो शुक्रवार शाम से लापता थी, जब गांव में एक उत्सव चल रहा था. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जांच जारी है.

Advertisement

इस घटना की सूचना मिलने पर एसपी (गंजम) शुभेंदु कुमार पात्रा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. जांच में सहायता के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया है. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज भेजा गया. पुलिस ने शनिवार शाम को 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

एसपी ने कहा, "हम सभी कोणों से जांच कर रहे हैं. गांव के कई लोगों से पूछताछ की गई है. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है.'' आरोपी ने लड़की को चॉकलेट देने का जाने का लालच दिया. इसके बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.

इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. उसके शव को निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र फेंक दिया. वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था. पीड़ित लड़की अपनी मां के साथ त्योहार के लिए अपने मामा के घर गई थी. शुक्रवार शाम को घर के बरामदे में खेलते समय वह लापता हो गई. पट्टापुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी.

Advertisement

ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माणाधीन घर में उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस बल के साथ आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »