मानव तस्करी गैंग: पिता ने डांटा तो घर से भाग गई लड़की, डेढ़ लाख में हुआ सौदा

जहानाबाद पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया. उनके चुंगल से तीन लड़कियों को भी छुड़वाया. आरोपियों ने बताया कि मानव तस्करी का ये नेटवर्क राजधानी पटना से संचालित होता है. ये लोग गांव से भागी लड़कियों को अपने झांसे में लेते हैं फिर उन्हें बेच देते हैं.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

सुजीत झा

  • जहानाबाद,
  • 06 जून 2022,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST
  • पटना से संचालित होता है मानव तस्करी का रैकेट
  • लड़कियों को झांसे में लेकर बेच देते हैं आरोपी

बिहार के जहानाबाद में पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके चुंगल से तीन लड़कियों को भी मुक्त करवाया. जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 7 फरवरी को टेहटा की रहने वाली रीता (बदला हुआ नाम) पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई. लड़की की मां ने मखदूमपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई.

Advertisement

पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि रीता ने 16 मई को बहनोई को फोन पर हरियाणा में रहने की बात कही थी. इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के कैथल से रीता को बरामद किया. साथ ही पैसे देकर उससे शादी करने वाले अमन उर्फ विजय को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, अमन ने रीता को एक लाख साठ हजार में मानव तस्करों से खरीदा था.

पुलिस के मुताबिक, बिहार का अजय यादव गिरोह अन्य गिरोहों से मिलकर मानव तस्करी का बड़ा रैकेट चलाता है. जो यूपी, बिहार और हरियाणा से संचालित होता है. ये लोग गांव से भागी लड़कियों को अपने झांसे में लेते हैं फिर उन्हें बेच देते हैं. इन लड़कियों को महीनों तक नशीली दवा देकर बेहोश रखा जाता है. उसके बाद मनमाफिक पैसा और ग्राहक मिलने के बाद बेच दिया जाता है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के चुंगल से तीन लड़कियों को बरामद किया है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

पटना से संचालित होता है नेटवर्क
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मानव तस्करी का ये नेटवर्क राजधानी पटना से संचालित होता है. पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए छापेमारी कर रही है और लड़कियों को उनके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई चल रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »