हरियाणा के नूंह में शर्मनाक वारदात, SIR फॉर्म भरने आई विधवा महिला से गैंगरेप

हरियाणा के नूंह के तावडू में एसआईआर फॉर्म भरने आई एक विधवा महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को नामजद किया है (फोटो-ITG) पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को नामजद किया है (फोटो-ITG)

कमलजीत संधू

  • नूंह,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST

हरियाणा के नूंह जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. तावडू शहर थाना क्षेत्र में एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने आई एक विधवा महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नूंह जिले के तावडू शहर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने के लिए आई थी, इसी दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत मिलते ही तावडू शहर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली. अब पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े तथ्यों की गहराई से जांच कर रही है.

तावडू शहर थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और उपलब्ध सभी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »