नोएडा की सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में मिली बुजुर्ग की लाश, 2-3 दिन पहले मौत की आशंका

नोएडा के सेक्टर-113 स्थित सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में बंद फ्लैट से 60-65 वर्षीय बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस को आशंका है कि मौत 2-3 दिन पहले हुई. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ होगी. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG) इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में मौजूद सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के एक बंद फ्लैट से 60 से 65 वर्षीय बुजुर्ग की लाश संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. फ्लैट से तेज बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार की है. सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने फ्लैट से लगातार बदबू आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खुलवाया. अंदर एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक फ्लैट में अकेले रहते थे. उनकी उम्र करीब 60 से 65 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस का अनुमान है कि उनकी मौत करीब दो से तीन दिन पहले हो चुकी थी, जिसकी वजह से फ्लैट से बदबू आने लगी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि मृतक का अपनी पत्नी से काफी समय पहले तलाक हो चुका था. उनके बच्चे विदेश में सेटल हैं और वह लंबे समय से फ्लैट में अकेले रह रहे थे. फिलहाल, पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उनसे भी संपर्क किया जा रहा है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है. मौत स्वाभाविक थी, किसी बीमारी की वजह से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »