नोएडा: गांजा तस्कर को पकड़ने गए इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी, बंधक बनाकर वीडियो बनाया

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. एक सब इंस्पेक्टर को बंधक बना लिया गया. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
 सब इंस्पेक्टर को बंधक बना लिया गया सब इंस्पेक्टर को बंधक बना लिया गया

भूपेन्द्र चौधरी / हिमांशु मिश्रा

  • नोएडा,
  • 03 जून 2021,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST
  • पुलिस ने SI को छुड़ाया
  • तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. एक सब इंस्पेक्टर को बंधक बना लिया गया. उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई. हमलावरों ने सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी. भीड़ ने सब इंस्पेक्टर को बंधक बना के बिठा कर उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Advertisement

सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के चांचली गांव का है. जहां एक गांजा तस्कर को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया और एक एसआई को पकड़ कर बंधक बना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांव में कुछ लोग गांजा बेच रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. गांव में पहुंची पुलिस को भीड़ ने घेर लिया और पथराव किया गया. एक सब इंस्पेक्टर को पकड़ कर बंधक बना लिया. उनके साथ मारपीट करके उपद्रवियों ने सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी.

सूचना मिलने के बाद जेवर कोतवाली समेत आसपास के थानों से भारी फोर्स गांव में भेजा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर को रेस्क्यू कर लिया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

जेवर पुलिस ने मामले में बलवरी नाम के शख्स उसकी पत्नी नीतू और एक और महिला रजनी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल इन तीनों से पूछताछ की जा रही है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »