बाइक पर खून के निशान, बाड़ी में दफन लाश... ऐसे खुला खौफनाक हत्या का राज

दुर्ग में एक हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि 8 एकड़ जमीन बेचने को लेकर उसका पिता से विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने पति को धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया. बेहोशी की हालत में उसने कुल्हाड़ी से कई वार कर उनकी हत्या कर दी और शव को बाड़ी में गाढ़ दिया.

Advertisement
पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार (फोटो-आजतक) पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार (फोटो-आजतक)

सुमी राजप्पन / रघुनंदन पंडा

  • दुर्ग,
  • 16 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के बोरी थाना इलाके में एक बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया. लेकिन हत्या का राज छुपाने की तमाम कोशिशों के बावजूद आरोपी खुद को बचा नहीं पाया. पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में बेटे सूरज पटेल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को खेत से निकाल वाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी नशे का आदी है, वह 8 एकड़ जमीन बेचने को लेकर पिता से नाराज चल रहा था.  

Advertisement

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने  बताया कि यह घटना रात करीब 10 बजे हुई. आरोपी सूरज (21) अपने पिता पवन पटेल (45) के घर बिरेझर गया और पिता से शराब पीने के लिए पिता से रुपये मांगे. दोनों ननकट्ठी शराब भट्ठी पर गए वहां से शराब खरीदी और  मामा के घर परसदा आ गए.  देर रात तक मामा की बाड़ी में बने मकान की छत पर दोनों ने शराब पी. यहां पर पिता और बेटे में जमीन बेचने को लेकर विवाद हो गया.  इसके बाद बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता की हत्या कर दी और शव को खेत में गाढ़कर सो गया.  

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा-- 

सुबह आरोपी सूरज के मामा रामकुमार पटेल अपनी बाड़ी में लगे टमाटर के पौधों में पानी डालने आए. वहां उन्होंने देखा कि उनकी बाइक पर खून के निशान पड़े हैं.  इस पर उन्होंने भांजे से खून के धब्बों के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया. बाइक का इस्तेमाल भांजा सूरज ही करता था. फिर उन्होंने बोली पुलिस को इस मामले के बारे में बताया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. इसके बाद आरोपी के पिता की जानकारी ली गई. जब उनका भी कुछ पता नहीं चल पाया तो पुलिस ने सूरज को हिरास्त में लिया और सख्ती से पूछताछ की. 

Advertisement

सूरज पटेल ने पुलिस को बताया कि विवाद में गुस्से में आकर उसने पिता को घर की छत से धक्का देकर जमीन पर फेंक दिया था. इससे पिता बेहोश हो गए और बेसुध हालत में पिता को वह घर से डेढ़ सौ मीटर दूर बाड़ी में ले गया. यहां उसने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और गढ्ढा खोदकर शव को बाड़ी में ही गाड़ दिया.किसी को इसकी खबर न लगे इसके लिए वह चुपचाप घर जाकर सो गया. अपना गुनाह कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.  
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »