पहले सिर में डंबल मारकर कर दी हत्या, फिर छुरी से लाश के किए 15 टुकड़े, ...और पॉलीथिन में पैक कर नाले में फेंक दिए

Crime News: कल्लू खान और नाजिम खान ने घर में रखे हुए छुरी और बका से राजू खान के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. फिर उन टुकड़ों को 15 पॉलिथीन में पैक किया और घर के पास से गुजरने वाले नाले में अलग-अलग स्थान पर इन शव के टुकड़ों को ठिकाने लगा दिया. 

Advertisement
शव के टुकड़े मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस. शव के टुकड़े मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस.

हेमंत शर्मा

  • ग्वालियर ,
  • 28 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिता-पुत्र ने एक शख्स को पहले अपने घर पर राजीनामा करने के लिए बुलाया और फिर उसके सिर पर डंबल मार कर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, पिता-पुत्र ने मिलकर बका और छुरी से मृतक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और फिर इन टुकड़ों को 15 पॉलिथीन में पैक करके अलग-अलग जगह पर ठिकाने लगा दिया. इस खौफनाक वारदात ने पूरे ग्वालियर शहर को हिला कर रख दिया है. 

Advertisement

दरअसल, इस घटना की शुरुआत सितंबर के महीने में हुई. 21 सितंबर को बहोड़ापुर का रहने वाला राजू खान अचानक लापता हो गया. राजू खान के लापता होने की शिकायत उसके परिजनों ने बहोड़ापुर थाने में दर्ज करवाई थी. 28 सितंबर को जनकगंज थाना इलाके के रामकुई पुलिया के पास स्वर्ण रेखा नाले में कुछ मानव अंग मिले. पुलिस ने नाले से इन मानव अंगों को निकलवाया. मानव अंग मिलने की जानकारी राजू खान के परिजनों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए. 

DNA टेस्ट से खुला राज

परिजनों ने दावा किया कि यह मानव अंग राजू खान के ही हैं. उन्होंने राजू खान की हत्या का शक कल्लू खान और उसके बेटे नाजिम खान पर जताया. पुलिस ने नाले में मिले हुए मानव अंग का डीएनए टेस्ट करवाया, जो कि राजू खान के परिजनों के डीएनए से मैच हो गया. इसके बाद पुलिस ने कल्लू खान और नाजिम खान की तलाश शुरू कर दी. जल्द ही पुलिस को सफलता भी मिल गई. पुलिस ने नाजिम खान को आगरा से गिरफ्तार कर लिया. 

Advertisement

यूपी भाग गया था नाजिम

नाजिम खान किराए का कमरा लेकर यूपी के आगरा में रह रहा था. पुलिस नाजिम को अपने साथ ग्वालियर ले आई और जब उसके पिता कल्लू खान के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि कल्लू खान कुछ दिन पहले ही ग्वालियर सेंट्रल जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद हो चुका है. इसके बाद पुलिस ने नाजिम से सख्ती से पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया. 

स्मैक तस्करी को लेकर दुश्मनी

पुलिस पूछताछ में नाजिम ने इस बात को कबूल किया कि उसका पिता कल्लू खान स्मैक तस्करी का काम करता है और राजू खान पर इस बात का शक था कि वह पुलिस के लिए मुखबरी कर रहा था. एक बार कल्लू खान का माल भी पकड़ा जा चुका था और उसे शक था कि इसकी मुखबरी राजू खान ने ही की है. इसी शक में कल्लू और राजू का विवाद भी हुआ था. राजू ने कल्लू के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी. इसी मामले में राजीनामा करने के लिए कल्लू ने राजू को 21 सितंबर को अपने घर बुलवाया था. यहां जब कल्लू ने राजीनामा के लिए राजू पर दबाव बनाया, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगा. 

Advertisement

छुरी और बका से शरीर के किए टुकड़े-टुकड़े

पुलिस ने बताया कि कल्लू ने घर में रखे हुए डंबल से राजू के सिर में वार किया, जिससे राजू वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. इसके बाद कल्लू और नाजिम ने घर में रखे हुए छुरी और बका से राजू के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. तकरीबन डेढ़ घंटे तक शरीर के टुकड़े करने के बाद राजू के मानव अंगों को 15 पॉलिथीन में पैक किया और पिता-पुत्र ने एक्टिवा पर बैठकर जनकगंज इलाके से गुजरने वाले नाले में अलग-अलग स्थान पर पॉलिथीन में पैक इन शव के टुकड़ों को ठिकाने लगा दिया. 

यही शव के टुकड़े 28 सितंबर को पुलिस को रामकुई पुलिया के पास नाले में मिले थे. पुलिस अब तक राजू के शरीर के कुछ टुकड़े बरामद कर चुकी है और शरीर के अन्य टुकड़ों की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है. फिलहाल इस खौफनाक वारदात ने शहरवासियों को दहला कर रख दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »