मुंबई में पकड़ा गया 'नौकरानी गिरोह'...घर में काम मांगती थीं, मौका मिलते ही कैश और गहने चोरी कर हो जाती थीं फुर्र

मुंबई पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसमें शामिल महिलाएं नौकरानी के रूप में काम करती थी और घरों में काम के दौरान वारदातों को अंजाम दिया करती थीं. तीन महिलाओं को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अरेस्ट किया है. 

Advertisement
मुंबई पुलिस ने 'नौकरानी गिरोह' की तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो) मुंबई पुलिस ने 'नौकरानी गिरोह' की तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 18 मई 2023,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

मुंबई पुलिस ने नौकरानी के रूप में काम करने वाली तीन महिला चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को तीन महिला चोरों को गिरफ्तार किया गया है. ये महिलाएं घरों में नौकरानी के रूप में काम करती थी और उसी दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाती थीं. पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद किए हैं.

Advertisement

नौकरानी बनकर चोरी

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में शामिल महिलाएं नौकरानी बनकर घरों में जाती थी और फिर चोरी करती थीं. इनके पास से पुलिस ने 35 लाख रुपये के चोरी के गहने, साढ़े तीन लाख रुपये कैश और कई महंगी घड़ियां बरामद की. पुलिस ने बीकेसी स्थित एक घर पर छापा मारा जहां चोरी की रकम और आभूषण छिपाकर रखे गए थे.  तीनों महिलाओं को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है.

ऐसे चढ़ीं पुलिस के हत्थे

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार महिलाओं में से एक उपनगरीय बांद्रा में काम करती थी, जहां गिरोह ने उस समय चोरी की जब घर का मालिक 14 अप्रैल से 6 मई के बीच घर पर नहीं था. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो वह उपनगरीय सायन में रहने वाली  नौकरानी तक पहुंची और गिरोह का पता चल गया. इसके बाद उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही डिंडोशी पुलिस ने एक घरेलू नौकरानी को गिरफ्तार किया था जो कि एक सीरियल चोर है. यह नौकरानी कई घरों में डाका डाल चुकी थी और इसके खिलाफ कई केज भी दर्ज थे. पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 22 लाख से अधिक के गहने तथा 32 हजार रुपये की नकदी बरामद की थी.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »