खौफनाक वारदात: मां ने अपने छह बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंका, सभी की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद के बाद मां ने अपने छह नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों में पांच लड़कियां हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • रायगढ़,
  • 31 मई 2022,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST
  • ससुराल वालों ने की थी महिला से मारपीट
  • गुस्से में आकर महिला ने उठाया कदम

महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां मां ने अपने 6 नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंक कर मार डाला. बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू विवाद के चलते यह खौफनाक कदम उठाया. मामला मुंबई से 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव का है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं. दरअसल, महिला के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने अपने ही बच्चों को कुएं में फेंक दिया. जिससे बच्चों की मौत हो गई. मृतक बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच थी. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है. मामले की जांच जारी है.

Advertisement

2 साल के बेटे को कुएं में फेंका
इससे पहले भी ऐसा ही मिलता-जुलता मामला मराठवाड़ा इलाके से सामने आया था. यहां मां ने अपने 2 साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया. इसके बाद मां ने अपने देवर को घटना के बारे में बताया. शुरुआत में उसकी बात को लोगों ने अनसुना कर दिया, लेकिन जब शाम को बच्चा नहीं दिखा तो लोगों ने कुएं में खोजबीन की, जहां बेटे की लाश पड़ी थी.

अलग रहने लगा था पति
लातूर जिले के निलंगा पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का पति के साथ झगड़ा हुआ. जिसके बाद पति पत्नी से 20 किलोमीटर दूर जाकर किराए के घर पर रहने लगा. लेकिन वह बेटे से मिलने आता रहता था. एक दिन जब वह बेटे से मिलने आया तो पति-पत्नी में फिर से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. जिसके बाद गुस्से में महिला ने बेटे को कुएं में फेंक दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »