पति की मौत पर फूट-फूटकर रोने वाली पत्नी ने ही मारी थी गोली... पुलिस पर लगाए थे हत्या आरोप, भय्यू लाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Bhayyu Lala Mandsaur Murder: मंदसौर जिले के कुख्यात तस्कर भय्यू लाला हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिस पत्नी ने पुलिस पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किए थे, वही इस पूरे मर्डर की मास्टरमाइंड निकली.

Advertisement
रुखसाना ने भाइयों के साथ मिलकर की थी पति की हत्या.(Photo:ITG) रुखसाना ने भाइयों के साथ मिलकर की थी पति की हत्या.(Photo:ITG)

अजय बाड़ोलिया

  • मंदसौर,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

मंदसौर पुलिस ने कुख्यात तस्कर भय्यू लाला मर्डर का सनसनीखेज खुलासा किया है. मामले में मृतक की पत्नी रुखसाना ही मुख्य आरोपी निकली है. पुलिस ने आरोपी महिला के दो भाइयों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है. अब पुलिस को फरार पत्नी रुखसाना की तलाश है.

18 फरवरी 2026 को सीतामऊ के सुरजनी गांव में भय्यू लाला की मौत हुई थी. उस समय परिजनों ने एक सोची-समझी कहानी गढ़ी थी: पत्नी रुखसाना ने रोते हुए वीडियो वायरल किए, जिसमें दावा किया गया कि पुलिस ने रेड मारी और भय्यू को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. उसने पुलिस पर पैसे मांगने के गंभीर आरोप भी लगाए.

Advertisement

सूचनाकर्ता याकूब ने पुलिस को बताया था कि भय्यू पुलिस के डर से पलंग की पेटी में छिप गया था और दम घुटने से उसकी मौत हुई. 

मामले में मोड़ तब आया जब डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया. वीडियोग्राफी के साथ हुई इस जांच में खुलासा हुआ कि भय्यू की मौत दम घुटने से नहीं, बल्कि गोली लगने से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर SIT गठित की. 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब गहराई से पड़ताल की, तो पता चला कि यह पूरी घटना घरेलू साजिश थी. भय्यू के साले बबलू और सलमान ने साक्ष्य मिटाने और हत्या को 'दम घुटने से मौत' साबित करने का प्रयास किया था.

पूछताछ में सामने आया कि पत्नी रुखसाना ने ही पति भय्यू लाला की गोली मारकर हत्या की थी. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल जब्त कर ली है. 

Advertisement

पुलिस ने रुखसाना के भाई सलमान खान और बबलू खान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. मुख्य आरोपी रुखसाना फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »