Navi Mumbai: अनाथालय में अत्याचार, नाबालिग लड़की से बलात्कार... अब महिला कर्मचारी समेत चार के खिलाफ FIR

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में अनाथालय के कर्मचारी भी शामिल हैं, जिसमें एक महिला केयरटेकर भी है, जिसने जुलाई और सितंबर के बीच हुए इस अपराध की रिपोर्ट नहीं की. जिससे आरोपियों को हौसला मिला.

Advertisement
अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं (सांकेतिक फोटो- Meta AI) अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं (सांकेतिक फोटो- Meta AI)

aajtak.in

  • नवी मुंबई,
  • 28 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 8:59 PM IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के एक अनाथालय में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है. जहां रहने वाली 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया गया. अब इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. हैरानी की बात ये है कि इन आरोपियों में अनाथालय के दो कर्मचारी भी शामिल हैं. जिनमें एक महिला केयरटेकर है. 

नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 64 (बलात्कार) और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत खंडेश्वर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि आरोपियों में अनाथालय के कर्मचारी भी शामिल हैं, जिसमें एक महिला केयरटेकर भी है, जिसने जुलाई और सितंबर के बीच हुए इस अपराध की रिपोर्ट नहीं की. जिससे आरोपियों को हौसला मिला.

पहली सूचना रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों में से एक ने जुलाई में खिड़की के जरिए लड़की के क्वार्टर में प्रवेश किया और उसके साथ बलात्कार किया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने पिछले महीने भी उसके साथ इसी तरह से मारपीट की. और एक व्यक्ति ने लड़की को अनुचित तरीके से छुआ था. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला केयरटेकर को दुर्व्यवहार के बारे में पता था लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन आगे कार्रवाई की जा रही है. जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »