पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई देवास मर्डर केस की गुत्थी, पत्नी का परिचित ही निकला आरोपी

देवास के एसपी शिव दयाल सिंह ने 'आजतक' से बात करते हुए बताया कि रविवार को भोपाल रोड पर एक पुलिया के नीचे सोनकच्छ पटवारी नीरज की लाश मिली थी. लाश देखकर साफ था कि उसकी हत्या की गई है.

Advertisement
देवास पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है देवास पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है

रवीश पाल सिंह

  • ,
  • 13 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST
  • भोपाल रोड पर पुलिया के नीचे मिली थी नीरज की लाश
  • सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया आरोपी अनिल
  • पूछताछ में आरोपी ने किया जुर्म कुबूल

मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस ने पटवारी मर्डर केस का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी के एक परिचित युवक को गिरफ्तार किया है. मृतक पटवारी की शादी करीब 17 दिन पहले ही हुई थी. 

देवास के एसपी शिव दयाल सिंह ने 'आजतक' से बात करते हुए बताया कि रविवार को भोपाल रोड पर एक पुलिया के नीचे सोनकच्छ पटवारी नीरज की लाश मिली थी. लाश देखकर साफ था कि उसकी हत्या की गई है, क्योंकि उसका गला रेता हुआ था. पुलिस ने कत्ल के इस मामले की छानबीन शुरू कर दी.

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने मौका-ए-वारदात और आस-पास के इलाक़ों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसी दौरान एक ढाबे के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नीरज रायसेन के रहने वाले युवक अनिल के साथ दिखाई दिया. अनिल पुलिस के लिए अहम सुराग था.

इसे भी पढ़ें--- मनी लॉन्ड्रिंग केसः सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस को दिए करोड़ों के गिफ्ट, भाई को भी दी थी बड़ी रकम 

लिहाजा पुलिस ने बिना देर किए फुटेज के आधार पर अनिल को भोपाल से हिरासत में लेकर पूछताछ की. पहले वो अनजान बनता रहा, लेकिन बाद में पुलिस की सख्ती के सामने वो टूट गया और उसने नीरज की हत्या का गुनाह कुबूल कर लिया. 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 10 दिसंबर को पहले तो ढाबे में ले जाकर नीरज को शराब पिलाई और खाना खिलाया. उसके बाद मौका देखकर भोपाल रोड पर पुलिया के नीचे गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. 

Advertisement

एसपी के मुताबिक आरोपी की मृतक की पत्नी से लगातार बातचीत होती थी, इसलिए दोनों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और तफ्तीश में दोनों के बीच यदि कोई लिंक निकलता है तो मृतक की पत्नी को भी आरोपी बनाया जा सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »