न बाल गीले, न साड़ी... फिर बेटों को बचाने कुएं में कैसे कूदी मां? 3 सगे भाइयों की डूबने से मौत, पुलिस को कहानी पर शक

Khargone Three Children Drowning: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई. 20 दिन के दूधमुंहे शिशु समेत तीन बच्चों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और शक की सुई सीधे बच्चों की मां की तरफ घूम गई है.

Advertisement
पुलिस की सख्ती के बाद मां के बयानों में उलझी गुत्थी.(Photo:Screengrab) पुलिस की सख्ती के बाद मां के बयानों में उलझी गुत्थी.(Photo:Screengrab)

उमेश रेवलिया

  • खरगोन,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

खरगोन के मलगांव में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक खेत के कुएं में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 वर्षीय करन, ढाई साल का अर्जुन और महज 20 दिन का एक नवजात शामिल है. घटना के समय बच्चों का पिता कालू बारेला 3 किमी दूर मजदूरी करने गया था और घर पर केवल मां नानी बाई मौजूद थी.
 
जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सनावद थाना क्षेत्र में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ.सुबह सूचना मिली कि थाना सनावद क्षेत्र के ग्राम मलगांव में बलिराम भमोरिया के खेत के कुएं में तीन मासूम बच्चे डूब गए हैं.

Advertisement

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव, SDOP अर्चना रावत तहसीलदार केसिया सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. बलिराम भमोरिया के खेत में बने मकान पर गेहूं काटने के लिए खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक से मजदूरों का दल विगत 8-10 दिन से रह रहा था.

इन्हीं में ग्राम डेहरिया निवासी कालू पिता नाहर सिंह बारेला अपनी पत्नी नानी बाई के साथ उसके तीन बच्चे चार साल का करन ढाई साल का अर्जुन और 20 दिन का दूध मुंहा शिशु भी साथ था. 

पिता दूसरी जगह मजदूरी करने गया था

तीनों बच्चों के डूबने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया. गोताखोरों ने कुएं से तीनों बच्चों को खटिया पर डालकर बाहर निकाला. मृतक बच्चों के पिता कालू ने बताया कि सुबह 7 बजे हम दो-तीन किलोमीटर दूर दूसरे किसान के खेत में गेहूं काटने चले गए थे, मकान पर मेरी पत्नी नानी बाई और तीनों बच्चे थे. घटना नानी बाई के रहते ही घटित हुई है.

Advertisement

इतने छोटे बच्चे कुएं में कैसे डूबे? 
ये गुत्थी सुलझाने के लिए SDOP अर्चना रावत ने मृत बच्चों की मां से पूछताछ की. उसने पहले बताया कि करण और अर्जुन खेलते हुए कुएं में गिर गए थे. उन्हें बचाने के लिए वह खुद कुएं में कूद गई, गोद में 20 दिन का बेटा था, तो वो भी कुएं में डूब गया.

शक यहां हो रहा है कि महिला के कुएं में कूदने पर न तो उसकी साड़ी गीली हुई, न बाल गीले हुए और न उसे किसी ने कुएं से बाहर निकाला.उसका ये झूठ पकड़ा गया. पुलिस का शक गहराया तो सख्ती से पूछताछ की जा रही है. अभी खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है.

SP रवींद्र वर्मा का कहना है कि कुएं में डूबने से तीन बच्चों की मौत हुई है. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. मामले की जांच की जा रही है. मामला से संदिग्ध है. अभी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »