केरलः परीक्षा देने आए थे छात्र, क्लासमेट ने कैंपस में कर दिया युवती का कत्ल

घटना के बाद जांच अधिकारियों का कहना है कि अभी युवती की मां से बात करनी है और आरोपी के बयान भी जुटाए जा रहे हैं. हत्यारा मृतक का क्लासमेट था और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
क्लासमेट ने युवती को कॉलेज कैंपस में मार दिया क्लासमेट ने युवती को कॉलेज कैंपस में मार दिया

अक्षया नाथ

  • कोट्टायम ,
  • 02 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 12:47 AM IST
  • कॉलेज के सुरक्षा गार्ड ने दोनों को बहस करते देखा था
  • युवती पर साथी हमलावर ने पेपर कटर से हमला किया था
  • परीक्षा के लिए आए थे छात्र, इसी दौरान हो गया हमला

केरल में एक चौंकाने वाली घटना में एक युवती की उसके कॉलेज परिसर में ही हत्या कर दी गई. घटना कोट्टायम जिले के सेंट थॉमस कॉलेज पाला में शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे हुई. पीड़ित की पहचान कॉलेज में फूड टेक्नोलॉजी की छात्रा निधि मोल के रूप में हुई है.

छात्र शुक्रवार को अपनी परीक्षा के लिए परिसर में फिर से लौटे थे लेकिन परीक्षा के बाद यह अप्रिय घटना घट गई. मृतक के सहपाठी अभिषेक बैजू द्वारा पीड़िता की गर्दन पर वार किया गया था.

Advertisement

युवती के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे एक व्यक्ति ने कहा, 'उसकी गर्दन में गहरा कट था. कॉलेज की गाड़ी वहां से गुजर रही थी उसी समय अन्य छात्र आदि भी थे जो घटनास्थल के पास मौजूद थे. युवती को पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया.' मीडिया से बात करते हुए चश्मदीद ने यह भी कहा कि घटना के बाद अभिषेक पास की बेंच पर बैठा हुआ था और पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बिना किसी विरोध के वह पुलिस की जीप में सवार हो गया.

इसे भी क्लिक करें --- 'थाने ले जा रहे हैं, बात खराब हो रही है अब', मौत से पहले मनीष गुप्ता की आखिरी कॉल... जानिए क्या-क्या कहा

जांच अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी युवती की मां से बात करनी है और हमलावर के बयान भी जुटाए जा रहे हैं. कोट्टायम की पुलिस अधीक्षक शिल्पा दयावैया ने मीडिया से कहा, "अब हम जान गए हैं कि वह पीड़िता का क्लासमेट था. उसे हिरासत में ले लिया गया है."

Advertisement

कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड ने कहा कि उसने दोनों को बहस करते देखा था. युवती पर हमलावर ने पेपर कटर से हमला किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »