झारखंडः पानी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई घायल

पुलिस ने मृत महावीर उरांव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है. इस पारिवारिक विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर नगर ऊंटारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. खूनी संघर्ष में मृत महावीर उरांव की हत्या का आरोप मुखिया सोहन उरांव और माता पिता, पत्नी, भाई और बेटों पर लगा है.

Advertisement
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है

सत्यजीत कुमार

  • गढ़वा,
  • 02 जून 2021,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST
  • आपस में भिड़ गए एक ही खानदान के लोग
  • खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की मौत
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला

झारखंड के गढ़वा जिले में पानी का बहाव रोकने पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement

यह घटना गढ़वा के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र की है. जहां गरबांध गांव के पाटगढ़ टोले में मंगलवार की शाम ये खूनी संघर्ष गरबांध के मुखिया सोहन उरांव के परिवार में हुआ. इस खूनी संघर्ष में मुखिया सोहन उरांव के सगे चाचा महावीर उरांव की मौत हो गई है. जबकि परिवार के 11 लोग घायल हैं. सात लोगों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है, जबकि चार लोग सदर अस्पताल गढ़वा में इलाजरत हैं. 

पुलिस ने मृत महावीर उरांव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है. इस पारिवारिक विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर नगर ऊंटारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. खूनी संघर्ष में मृत महावीर उरांव की हत्या का आरोप मुखिया सोहन उरांव और माता पिता, पत्नी, भाई और बेटों पर लगा है. महावीर उरांव की पत्नी और मुखिया की सगी चाची फुलपतिया देवी ने सोहन और उसके परिवार के सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है.

Advertisement

उधर, इस मामले में सोहन के भाई ने भी मृत चाचा और उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है. सूत्रों के मुताबिक गरबांध के पाटगढ़ टोले में मुखिया सोहन उरांव के घर के पास लगे सोलर जलमीनार का पानी बहकर उनके मृत चाचा महावीर उरांव के खेत में जा रहा था. महावीर उरांव ने मिट्टी डालकर अपने खेत में जा रहे पानी का बहाव रोक दिया. जिससे पानी सोहन उरांव के गाय बांधने वाले स्थान की ओर जाने लगा. इससे नाराज सोहन ने अपने चाचा से आवेश में बात करने लगे और बात बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गई. 

एक पक्ष से मृत महावीर उरांव की पत्नी फुलपतिया देवी, अरुण कुमार, गंभीरा उरांव, रामपतिया देवी, सुनील उरांव, राम परीखा उरांव घायलों में शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल रामपतिया देवी, सुनील उरांव रेफर को गढ़वा रेफर किया गया है. जबकि दूसरे पक्ष से मुखिया सोहन उरांव के पिता रामप्रीत उरांव, भाई रविरंजन उरांव, मनोज कुजूर, बालेश्वर कुजूर, नीरज उरांव घायल हुए हैं. रामप्रीत उरांव और बालेश्वर कुजूर को रेफर किया गया है.

मृतक महावीर उरांव की पत्नी फुलपतिया देवी ने गरबांध पंचायत के मुखिया सोहन उरांव, मुखिया के पिता रामप्रीत उरांव, मां दिलबसिया देवी, भाई मनोज कुजूर, बालेश्वर कुजूर, राहुल कुजूर, नीरज कुजूर, बेटा सुभाष कुजूर व रविरंजन कुजूर, पत्नी जामवंती देवी और बहन कुंती देवी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है.

Advertisement

दूसरी ओर मुखिया सोहन उरांव के भाई मनोज कुजूर ने अपने मृत चाचा महावीर उरांव, लक्ष्मण उरांव, परीखा उरांव, चाची फुलपतिया देवी, रामपतिया देवी, चचेरे भाई सुनील उरांव, कृष्णा उरांव, लालती देवी, गंभीरा उरांव, रितेश उरांव, अरुण उरांव के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »