शादी समारोह से गायब 4 साल की मासूम के साथ जौनपुर में हैवानियत, जंगल में मिली खून से लथपथ लाश

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम बच्ची शादी समारोह से गायब हुई. जब उसे तलाश किया गया तो देर रात बच्ची की खून से सनी लाश 300 मीटर दूर जंगल के रास्ते में मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है (फोटो-ITG) पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है (फोटो-ITG)

aajtak.in

  • जौनपुर,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. महज 4 साल की एक मासूम बच्ची अपनी मां के साथ शादी के समारोह में गई थी, लेकिन रात में अचानक वो गायब हो गई. सुबह तलाशी के दौरान उसकी लास घर से मात्र 300 मीटर दूर जंगल के रास्ते में खून से लथपथ हालत में मिली. पुलिस प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रही है.

Advertisement

यह दर्दनाक घटना जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र की है. बच्ची अपनी मां के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी. रात 11 से 12 बजे के बीच जब बच्ची अचानक परिवार के नजरों से ओझल हो गई तो परिवार वालों को लगा कि वह आसपास कहीं सो गई होगी. सुबह तक बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और परिजनों ने मिलकर उसे तलाश करना शुरू किया.

खोजबीन के दौरान घर से सिर्फ 300 मीटर पीछे जंगल वाले रास्ते में बच्ची का शव मिला. शव खून से लथपथ था, जिसे देखकर हर कोई सदमे में आ गया. पूरे इलाके में इस घटना की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई. लोग आक्रोशित हैं और जल्द से जल्द दोषी को सजा देने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सुबह 112 पर सूचना मिली थी कि 4 वर्षीय बालिका गुम हो गई है. परिजनों के साथ पुलिस टीम ने तलाशी ली और बच्ची मृत अवस्था में मिली. शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है.

परिजनों ने बताया कि बच्ची रात के समय अचानक गायब हो गई थी. उन्हें लगा था कि वह पड़ोस में कहीं खेल रही या सो रही होगी. लेकिन सुबह तक जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर पूरे इलाके में छानबीन शुरू कर दी. इस समय जांच तेजी से चल रही है और कई टीमों को काम सौंपा गया है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके आधार पर आगे की दिशा तय होगी. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. यह घटना समाज के लिए चेतावनी है कि शादी समारोह जैसे आयोजनों में मासूम बच्चों पर नजर रखना बहुत जरूरी है. 

Advertisement

(जौनपुर से आदित्य प्रकाश का इनपुट)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »