दिल्ली में शख्स से 3300 डॉलर लूटकर गोवा में ऐश कर रहे थे महिला और उसका दोस्त, पुलिस ने दबोचा

पकड़ में आई महिला इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी बताई जा रही है. अमृता सेठी नाम की इस महिला को इंस्टाग्राम पर करीब 80 हजार लोग फॉलो करते हैं. 

Advertisement
आरोपी अक्षित और अमृता. आरोपी अक्षित और अमृता.

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:41 AM IST
  • दोस्त की गाड़ी के जरिए मिली जानकारी
  • इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी बताई जा रही है अमृता

दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने लूटपाट के आरोप में एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. साउथ जिला पुलिस के मुताबिक 5 नवंबर को हौज खास थाने में मनोज सूद नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी. मनोज का कहना था कि वह फॉरेन मनी एक्सचेंज कंपनी में काम करते हैं, उनके बॉस ने उन्हें 3300 अमेरिकी डॉलर दिए थे जिसे उन्हें एक क्लाइंट को देना था और बदले में उससे 2 लाख 45 हजार रुपये लेने थे.

Advertisement

मनोज सूद ने बताया कि उन्हें क्लाइंट ने पंचशील पार्क बुलाया जब वो वहां पहुचे तो वहां एक महिला और उसका साथी मौजूद थे. उन दोनों ने जब बैग मांगा तो मनोज सूद ने मना किया लेकिन फिर दोनों ने डॉलर देखने की बात कही. 

मनोज जब उन्हें डॉलर दिखाने लगे तो दोनों ने उनसे बैग छीना और कार लेकर भाग निकले. घटना के दौरान मनोज ने कार का नंबर देख लिया था. उन्होंने शिकायत के दौरान पुलिस को कार का नंबर बताया जिसके बाद पुलिस नंबर के जरिये कार के मालिक तक पहुंची.

कार के मालिक ने पुलिस को बताया कि उनकी कार उनके बेटे के दोस्त अक्षित और अमृता लेकर गए थे. इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पता लगाया तो पता चला कि दोनों आरोपी गोवा में हैं. जिसके बाद पुलिस ने गोवा की क्राइम ब्रांच से संपर्क किया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी बार-बार अपना होटल बदल रहे थे. लेकिन गोवा पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और गोवा कोर्ट में पेश कर 3 दिन की ट्रांसिट रिमांड पर दिल्ली लेकर आए.

Advertisement

देखें- आजतक LIVE TV

पुलिस के मुताबिक अमृता और उसके दोस्त अक्षित लूट के पैसे से गोवा में पांच सितारा होटल में ऐशो-आराम करते और कसिनो में पोकर खेलते थे. लूट के बाद दोनों आरोपी गोवा भाग आए थे. पकड़ में आई महिला इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी बताई जा रही है. अमृता सेठी नाम की इस महिला को इंस्टाग्राम पर करीब 80 हजार लोग फॉलो करते हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »