पत्नी का पैसा कमाना नहीं आया पसंद तो दे दिया 'तीन तलाक', अब हलाला का बना रहा दबाव

बरेली में एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक सिर्फ इसलिए दे दिया क्योंकि वह पैसा कमाने के लिए दूसरों के घरों में काम करती थी. पत्नी ने आरोप लगाया कि पति उसे खर्च नहीं देता था इसलिए उसने काम करना शुरू किया. अब पति उस पर हलाला कराने का दबाव बना रहा है.

Advertisement
पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार. पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार.

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली,
  • 14 मई 2022,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST
  • घर के खर्च के लिए पैसे नहीं देता था पति
  • पत्नी कमाने लगी पैसा तो दिया तीन तलाक
  • अब हलाला कराने का बना रहा दबाव

यूपी के बरेली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक नकारा पति खुद तो पत्नी को खर्च के लिए पैसा देता नहीं था और जब पत्नी पैसा कमाने लगी तो गुस्से से उसे तीन तलाक दे दिया. पत्नी ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो फतवा ले आया और उस पर हलाला कराने का दबाव बनाने लगा. पीड़ित महिला ने एनजीओ से इंसाफ दिलाने की फरियाद की है. साथ ही थाना बारादरी में शिकायत भी दर्ज करवाई है.

Advertisement

जगतपुर में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उनका निकाह साल 1995 में हुआ था. दो साल बाद साल 1997 में उनकी बड़ी बेटी का जन्म हुआ जो काफी दिन बीमार रही लेकिन पति ने उसके इलाज के लिए कभी पैसा नहीं दिया. इस पर पीड़िता ने दूसरे घरों में काम करना शुरू कर दिया, ताकि रुपये कमा सके. अय्यूब घर खर्च देने की बजाय सिर्फ शराब पीता था. इसी बीच उनकी दूसरी बेटी भी हो गई.

तीन तलाक दिया, बच्चों को पीटकर घर से निकाला
पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे कभी कोई खर्च नहीं दिया. खर्चा मांगने पर वह उसे तीन तलाक की धमकी देता था और मारपीट कर उसकी कमाई छीन लेता था. कुछ महीने पहले वह काम करने मेरठ गया. अप्रैल में लौटा तो उस पर काम बंद करने का दबाव बनाने लगा. 18 अप्रैल को वह उसके मना करने के बावजूद काम पर जाने के लिए घर से निकली, तभी उसने अपने परिवार के सामने तीन तलाक दे दिया. इसके बाद उन्हें और उनके बच्चों पीटकर घर से निकाल दिया.

Advertisement

हलाला का बना रहे दबाव
पीड़िता के मुताबिक, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने पर पति और ससुराल वाले फतवा ले आए हैं और उन पर हलाला का दवाब बना रहे हैं. पीड़िता ने थाना बारादरी में पति और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है. बच्चों की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »