गुजरातः हेड कॉन्स्टेबल ने थाने में खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

हेड कॉन्स्टेबल उमेश के पास पुलिस थाने के हथियार के लॉकर की चाबी थी. उसी से पुलिस थाने के लॉकर को खोला और रिवाल्वर निकाल कर खुद को गोली मार दी.

Advertisement
हेड कॉन्स्टेबल ने थाने में की खुदकुशी हेड कॉन्स्टेबल ने थाने में की खुदकुशी

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 15 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST
  • थाने पहुंचते ही सीधे लॉकर रूम गया और वहां से निकाली रिवाल्वर
  • हेड कॉन्स्टेबल ने लॉकर से रिवाल्वर निकालकर खुद को मारी गोली
  • समय से डेढ़ घंटे पहले ही उमेश ड्यूटी के लिए पहुंच गया था थाने

अहमदाबाद के पालडी पुलिस थाने में हेड कॉन्स्टेबल उमेश भाई ने आज गुरुवार सुबह पुलिस स्टेशन के लॉकर से रिवाल्वर निकालकर खुद को ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

थाने में ही हुई इस आत्महत्या को लेकर पुलिस के आला अधिकारी भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे. पुलिस इस पूरे मामले की जांच भी कर रही है लेकिन अब तक मृतक उमेश भाई के पास से पुलिस को किसी भी तरह की सुसाइड नोट नहीं मिला है.

Advertisement

गौरतलब है कि अहमदाबाद शहर को तकनीकी और आधुनिक हथियार के जरिए सुरक्षित बनाने के लिए हाल ही में पालडी पुलिस थाने की ओर से शुरुआत की गई थी. इसी पुलिस थाने में काम करने वाले अकाउंट राइटर हेड कांस्टेबल उमेशभाई आज सुबह 9:30 बजे पुलिस थाने में ड्यूटी के लिए पहुंचे थे.

इसे भी क्लिक करें --- शादी के बाद दूसरे मर्द के साथ रहती थी पत्नी, पति ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

आमतौर पर उमेश भाई सुबह 11 बजे ही अपनी ड्यूटी के लिए आते हैं, लेकिन आज जल्दी पहुंचे थे. जिस वक्त पुलिस स्टेशन का दूसरा स्टाफ अन्य काम में व्यस्त था तब हेड कांस्टेबल उमेश जहां सरकारी हथियार रखे गए थे उस जगह पर पहुंच गया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

उमेश के पास पुलिस थाने के हथियार के लॉकर की चाबी थी. उसी से पुलिस थाने के लॉकर को खोला और रिवाल्वर निकाल कर खुद को गोली मार दी.

Advertisement

गोली चलने की आवाज के जरिए जैसे ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी को पता चला उसने तुरंत ही पुलिस के आला अधिकारी और 108 इमरजेंसी सर्विस को भी मदद के लिए बुलाया लेकिन घटनास्थल पर ही उमेश की मौत हो गई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »