पार्टी वर्कर से समलैंगिक संबंध, 2 करोड़ का लालच और ब्लैकमेलिंग की कहानी... बाप-भाई से आगे निकला सूरज रेवन्ना!

कर्नाटक के चर्चित सेक्स स्कैंडल में रेवन्ना परिवार के तीन सदस्यों का नाम फंस चुका है. पहले सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण के मामले में जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना और उनके बड़े बेटे प्रज्वल रेवन्ना का नाम आया और अब उनके छोटे बेटे सूरज रेवन्ना के खिलाफ भी सनसनीखेज आरोप लग गया है.

Advertisement
कर्नाटक के चर्चित सेक्स स्कैंडल में फंसे जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना ने अब ये कहा... कर्नाटक के चर्चित सेक्स स्कैंडल में फंसे जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना ने अब ये कहा...

aajtak.in

  • बंगलुरु,
  • 23 जून 2024,
  • अपडेटेड 7:29 PM IST

कर्नाटक के चर्चित सेक्स स्कैंडल में रेवन्ना परिवार के तीन सदस्यों का नाम फंस चुका है. पहले सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण के मामले में जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना और उनके बड़े बेटे प्रज्वल रेवन्ना का नाम आया और अब उनके छोटे बेटे सूरज रेवन्ना के खिलाफ भी सनसनीखेज आरोप लग गया है. एक पार्टी वर्कर ने सूरज पर जबरन उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. इस मामले में हासन के होलनरसिपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 377, 342, 506 और 34 के तहत केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

अपने छोटे बेटे सूरज की गिरफ्तारी के बाद एचडी रेवन्ना ने रविवार को अपने परिवार के खिलाफ साजिश रचे जाने की बात कही है. उनका कहना है कि उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया गया है. उन्हें भगवान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तो वह सब कुछ बता देंगे. उन्होंने कहा, "मैं किसी भी बात पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा. सीआईडी को जांच करने दीजिए. किसने कहा कि जांच मत करो? मैं इस पर अभी कुछ नहीं कहूंगा. मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं.''

एचडी रेवन्ना ने कहा- मैं ऐसी साजिशों से नहीं डरूंगा!

उन्होंने आगे कहा, "मैं ऐसी साजिशों से नहीं डरूंगा. मैं जानता हूं कि यह क्या है. सब समय तय करेगा." यह पूछे जाने पर कि साजिश कौन कर रहा है, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, मैं इसे आप पर छोड़ता हूं. मेरा बेटा सूरज पहले ही पुलिस के पास गया था. सभी जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों में क्या हुआ है." सूरज रेवन्ना ने भी अपने उपर लगे सभी आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है. उन्होंने पहले ही शिकायतकर्ता के खिलाफ केस किया था.

Advertisement

पार्टी वर्कर ने लगाया समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप

जेडीएस के एक पार्टी वर्कर ने हासन के होलनरसिपुरा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. उसने तहरीर में लिखा है, ''सूरज रेवन्ना ने मुझे 16 जून को अपने फार्म हाउस पर बुलाया था. वहां उन्होंने बहुत अच्छे से बात की, लेकिन मैं तब हैरान रह गया जब उन्होंने अपना हाथ मेरे कंधे पर रख दिया और मेरे कानों को छूने लगे. मैं डर गया. उन्होने कहा कि चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ रहूंगा. फिर उन्होंने मेरे होंठ को चूमना और काटना शुरू कर दिया. मैंने उन्हें धक्का देकर दूर धकेल दिया. इस पर वो चिल्लाने लगे. उन्होंने कहा कि तुम फार्महाउस में अकेले हो. तुम मेरे बारे में नहीं जानते.''

पीड़ित ने कहा- प्राइवेट पार्ट छुआ, कपड़े उतारे और...

इसके बाद सूरज रेवन्ना ने उसे धमकी दी कि यदि उसने सहयोग नहीं किया तो वो उसे मार देंगे. फिर वो उसे अपने कमरे में ले गए और गले लगा लिया. उसके गालों को काटना शुरू कर दिया. अश्लील बातें करने लगे. यहां तक कि उसके प्राइवेट पार्ट छूने लगे. अपने कपड़े भी उतार दिए. फिर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाया. इससे पहले सूरज रेवन्ना ने भी शिकायतकर्ता सहित दो लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज कराया था. 

Advertisement

सूरज रेवन्ना ने लगाया है ब्लैकमेल करने का आरोप

आरोप है कि ये लोग सूरज रेवन्ना को झूठे यौन शोषण के आरोपों में फंसाने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे. एफआईआर के मुताबिक, सूरज रेवन्ना और शिवकुमार ने चेतन और उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें कहा है कि ये लोग सूरज को ब्लैकमेल कर रहे थे. झूठे आरोपों में फंसाने के एवज में पांच करोड़ रुपयों की मांग कर रहे थे. इस मामले में आरोपी चेतन ने सबसे पहले शिवकुमार से दोस्ती की थी. 

'बदनाम करने की धमकी देकर मांगे 5 करोड़ रुपए'

इसके बाद आर्थिक तंगी का हवाला देकर नौकरी के लिए मदद मांगी थी. इसके बाद शिवकुमार ने सूरज रेवन्ना से मुलाकात कराने की बात कही थी. 17 जून को चेतन ने शिवकुमार को बताया कि वो नौकरी मांगने के लिए 16 जून को सूरज के फॉर्महाउस पर गया था, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की मदद से इनकार कर दिया. इसके बाद चेतन ने सूरज को बदनाम करने की धमकी दी थी. इतना ही नहीं उनको ब्लैकमेल करते हुए पांच करोड़ रुपए मांगे थे.

'मुंह नहीं खोलने के बदले 2 करोड़ रुपए की पेशकश'

हालांकि, पीड़ित ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है, 'मैंने शिवकुमार (सूरज रेवन्ना के सहयोगी) को घटना के बारे में सूचित किया और कहा कि मैं न्याय के लिए लड़ूंगा. शिवकुमार ने मुझे मुंह नहीं खोलने के बदले 2 करोड़ रुपए की पेशकश की थी. मेरी जान को खतरा था, इस डर से मैं बंगलुरु आ गया. मैं अपने आरोपों के पक्ष में सबूत देने के लिए तैयार हूं'. वहीं शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि उस व्यक्ति (कथित पीड़ित) ने झूठे आरोप लगाए हैं. 

Advertisement

प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के यौन शोषण का आरोप

बताते चलें कि कर्नाटक के चर्चित सेक्स स्कैंडल में फंसे जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. बलात्कार और यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को हसन से लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए. 31 मई को जर्मनी से बंगलुरू हवाई अड्डे पर उतरते ही एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया था. हासन में वोटिंग होने के एक दिन बाद 27 अप्रैल को वो जर्मनी चले गए थे. 

सेक्स स्कैंडल के खुलासे के बाद जर्मनी भागे प्रज्वल

इसके बाद सीबीआई के जरिए इंटरपोल से 'ब्लू कॉर्नर नोटिस' जारी कराया गया था. प्रज्वल रेवन्ना के अब तक अलग-अलग लड़कियों के साथ 2500 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप की जानकारी सामने आ चुकी है. जांच एजेंसी को एक पेन ड्राइव मिली, जिसमें उनसे जुड़े अश्लील वीडियो हैं. जेडीएस नेता के खिलाफ पुलिस अब तक 3 अलग-अलग केस दर्ज कर चुकी है. प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज पहला केस 47 साल की पूर्व नौकरानी के यौन शोषण से जुड़ा है. 

पिता और दोनों बेटों के खिलाफ यौन शोषण का केस

इसमें उसे मुख्य आरोपी ना बनाकर सहायक आरोपी यानी की आरोपी नंबर 2 बनाया गया है. इसे 28 अप्रैल को हासन के होलेनारसीपुरा में दर्ज किया गया था. इसमें प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना मुख्य आरोपी हैं. वो इस समय जमानत पर हैं. दूसरा केस सीआईडी ने दर्ज किया था. यह मामला 1 मई को दर्ज हुआ. इसमें 44 साल की महिला ने कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पीड़िता जेडीएस की महिला कार्यकर्ता है. तीसरा केस भी रेप का है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »