गुरुग्रामः शराब की बिक्री को लेकर पिता से था विवाद, 4 साल के मासूम की गोली मारकर हत्या

शराब बेचे जाने को लेकर खलीलपुर गांव के रहने वाले प्रवीण का कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था. इसी के चलते बुधवार को दो बाइक पर सवार होकर चार लोग प्रवीण के घर पहुंचे और वहां घर के आंगन में खेल रहे प्रवीण के 4 वर्षीय मासूम बेटे भव्य पर गोली चला दी.

Advertisement
पुलिस ने कुछ ही घंटों में चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने कुछ ही घंटों में चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 17 जून 2021,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST
  • घर के आंगन में खेल रहा था 4 साल का मासूम
  • घर के बाहर बैठे बच्चे के पिता की हालत भी गंभीर
  • पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में एक मासूम बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक बच्चे की उम्र महज 4 साल थी. हमलावरों ने घर के आंगन में खेल रहे मासूम को गोली मार दी और उसके पिता को भी गोली मारकर घायल कर दिया. हमलावरों का बच्चे के पिता के साथ विवाद था.  

दिल दहला देने वाली ये वारदात गुरुग्राम के पटौदी की है. दरअसल, शराब बेचे जाने को लेकर खलीलपुर गांव के रहने वाले प्रवीण का कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था. इसी के चलते बुधवार को दो बाइक पर सवार होकर चार लोग प्रवीण के घर पहुंचे और वहां घर के आंगन में खेल रहे प्रवीण के 4 वर्षीय मासूम बेटे भव्य पर गोली चला दी. साथ ही घर के बाहर बैठे भव्य के पिता प्रवीण को भी मार दी.

Advertisement

वारदात को अंजाम देकर चारों आरोपी मौके से फरार हो गए. गोली लगने से मासूम खून से लथपथ था. फौरन मासूम बच्चे और उसके पिता प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही 4 वर्षीय मासूम भव्य की मौत हो गई. जबकि प्रवीण को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें-- UP: स्कॉर्पियो में बैठ, पुलिस की वर्दी पहन वसूली कर थे 3 युवक, पुलिस ने घेरकर दबोचा

घटना के फौरन बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई और इस सनसनीखेज वारदात के कुछ घंटों बाद ही क्राइम ब्रांच ने चारों हमलावरों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. हमलवारों की पहचान नवीन उर्फ कैंची, हरीश उर्फ बामण, परमजीत उर्फ सुसु और यमन उर्फ भैय्या के रूप में हुई है.

पुलिस पकड़े गए चारों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है. पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश भी है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »