झारखंड: दो बच्चों की मां के साथ पिस्टल के दम पर रेप, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

पीड़ित ने महिला ने बताया है ''उसने मेरे मोबाइल पर फोन किया. जब मैंने फोन नहीं उठाया तो मेरे घर आ गया और दरवाजा खुलवाया, जैसे ही दरवाजा खोला वैसे ही मुझसे पिस्टल सटा दी और मुंह बंद कर दिया."

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

सत्यजीत कुमार

  • गुमला ,
  • 09 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST
  • झारखंड के गुमला में दो बच्चों की मां से दुष्कर्म
  • घर पर मोटरसाइकिल मांगने आता था आरोपी
  • वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था युवक
  • पुलिस ने मामला किया दर्ज

झारखंड के गुमला जिले में दुष्कर्म के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. गुमला की कई महिलाओं ने नाम नही बताने की शर्त पर ये भी कहा है कि वे अब बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं. ताजा मामला सिसई थाना क्षेत्र की रहने वाली आदिवासी महिला का है. महिला पति आंध्र प्रदेश में मजदूरी करने गया था. घर में 6 वर्ष का बेटा, 2 वर्ष की बेटी है, जिनके साथ महिला अकेली रहती थी.

Advertisement

पीड़ित महिला ने बताया है कि गांव में ही बालेश्वर साहू नाम का एक युवक है, जो उसके पति को फोन कर जरूरी काम के लिए मोटरसाइकिल मांग लिया करता था. इसी तरह फरवरी 2020 में एक दिन भी वो मोटरसाइकिल मांग कर ले गया और 11:00 बजे रात को घर लौट कर आया.

पिस्टल के दम पर किया रेप और बना ली वीडियो 

पीड़ित ने बताया ''मोटरसाइकिल पहुंचाने के बहाने उसने मेरे मोबाइल पर फोन किया. जब मैंने फोन नहीं उठाया तो मेरे घर आ गया और दरवाजा खुलवाया, जैसे ही दरवाजा खोला वैसे ही उसने मुझसे पिस्तौल सटा दी और मुंह बंद कर दिया. साथ ही बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा. और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा. जिसे मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.

पति को नींद की गोलियां देने की बोलता था आरोपी 

Advertisement

पीड़ित ने बताया फिर इसी वीडियो के आधार पर बालेश्वर उसे ब्लैकमेल करने लगा. जब चाहे तब वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाता और गंदी बातें करता. इतना ही नहीं जब पति घर पर होता तब पति को नींद की गोली देने की कहता. ऐसा करने से वो मना कर देती तो गलियां देता. ऐसे ही एक दिन फोन पर बात करते हुए उसके पति ने सुन लिया.

पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई करने की बात कही 

अब पीड़ित महिला न्याय के लिए अदालत पहुंची है. पीड़ित महिला ने आदिवासी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. थाना प्रभारी सुमन ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है. (इनपुट-गुमला से मुकेश सोनी)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »