'पापा को अटैक पड़ा है, जल्दी आओ...' लड़की ने बहाने से घर बुलाया बॉयफ्रेंड, घरवालों ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Bihar News: पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि प्रेम प्रसंग से खफा लड़की परिजनों ने साजिशन कॉल करवाया और सुबह युवक को अपने घर बुला लिया. कहलवाया गया कि पिता को हार्ट अटैक आ गया है. उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना है. जल्दी घर आ जाओ. इसके बाद युवक घर से जिम जाने की जगह युवती के घर पहुंच गया.

Advertisement
बहाने से बुलाकर युवक का गुप्तांग काट दिया. (प्रतीकात्मक तस्वीर) बहाने से बुलाकर युवक का गुप्तांग काट दिया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर ,
  • 13 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक का धोखे से गुप्तांग काट देने का मामला सामने आया है. प्रेमिका ने फोन करके पिता के हार्ट अटैक के बहाने उसे घर बुलाया था और फिर साजिश के तहत घरवालों ने युवक को जिंदगी भर का जख्म दे डाला. घायल युवक जैसे-तैसे मौके से भागने में सफल रहा. फिलहाल पीड़ित का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.  

Advertisement

पीड़ित के पिता अपनी शिकायत में कहा, उनका बेटा और आरोपी की बेटी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इससे खफा लड़की परिजनों ने साजिशन कॉल करवाया और सुबह साढ़े 4 बजे अपने घर बुला लिया. युवती से कहलवाया गया कि पिता को हार्ट अटैक आ गया है. उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना है. जल्दी घर आ जाओ. इसके बाद बेटा घर से जिम जाने की जगह युवती के घर पहुंचा. लेकिन युवती के भाई ने उसे पीटा और धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया गया. मौका-ए-वारदात पर युवती की मां और पिता भी मौजूद थे. 

शटर के अंदर खींच लिया 

पुलिस के अनुसार, युवक रोज सुबह की तरह जिम जाने के लिए अपने घर से निकला था. तभी लड़की ने उसे फोन किया कि पिता को हार्ट अटैक आया है. डॉक्टर के पास ले जाना है. जल्दी आओ. जैसे ही लड़का युवती के घर पहुंचा, वैसे ही युवती के भाई ने उसे अंदर खींच लिया. पहले उसे बुरी तरह पीटा. फिर उसकी सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल छीन लिया. बाद में उसका गुप्तांग काट दिया. घायल लड़का किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा.  

Advertisement

नाजुक बनी हुई है हालत

फिलहाल युवक बैरिया स्थित एक अस्पताल में इलाजरत है. डॉक्टर के अनुसार हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, मामले को लेकर युवक के पिता ने सरैयागंज गोला रोड स्थित युवती की मां और भाई के खिलाफ नगर थाना ने शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

इनका कहना 

थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि गोला रोड में प्राइवेट पार्ट काटने का एक मामला सामने आया है. एक लड़की ने अपने प्रेमी अर्जुन कुमार को मिलने के लिए बुलाया था. दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था. 

लड़की के घरवालों ने अर्जुन को घर में देख लिया और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया. मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »