यूपी के गाजियाबाद में पत्नी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए किसान ने घोषित किया 20 हजार इनाम

महिला की हत्या को 10 दिन गुजर गए लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है. अब मृतका के पति ने नाराज होकर सोशल मीडिया पर आरोपियों को पकड़वाने वाले को 20 हजार रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है.

Advertisement
पीड़ितों ने घोषित किया इनाम (प्रतीकात्मक तस्वीर) पीड़ितों ने घोषित किया इनाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 18 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST
  • गाजियाबाद के निवाड़ी थाने के शेरपुर गांव का मामला
  • 10 दिन बाद भी नहीं हो सकी आरोपियों की गिरफ्तारी

यूपी के गाजियाबाद में एक महिला की हत्या के मामले में 10 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवार ने इनाम की घोषणा की है. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर परिवार ने हत्यारोपियों को पकड़वाने वाले को 20 हजार रुपये इनाम देने की पोस्ट डाली है. आरोपियों को पकड़वाने पर इनाम का ऐलान मृतका के पति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक 10 दिन पहले गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक महिला की हत्या हुई थी. महिला की हत्या को 10 दिन गुजर गए लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है. अब मृतका के पति ने नाराज होकर सोशल मीडिया पर आरोपियों को पकड़वाने वाले को 20 हजार रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है. मृतका का पति किसान है.

सोशल मीडिया पर किया ऐलान

घटना 8 जुलाई की है. पवित्रा नाम की महिला को बदमाशों ने गोली मार दी थी. हत्या का आरोप पीड़ित परिवार ने रोहित नाम के युवक पर लगाया था. आरोप के मुताबिक घटना के दिन रोहित अपने साथी अभिषेक के साथ महिला के घर में घुसा था. आरोप है कि रोहित मृतका की ननद से एकतरफा प्रेम करता था. घटना के दिन रोहित ने पवित्रा के घर में घुसकर उसकी ननद का अपहरण करने की कोशिश की थी.

Advertisement

आरोप है कि पवित्रा ने ननद के अपहरण की कोशिश का विरोध किया और अपने मंसूबे में नाकाम होने पर रोहित ने गोली चला दी. गोली पवित्रा को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पवित्रा की हत्या के बाद पति और परिवार का मकसद यही है कि पवित्रा के हत्यारे पकड़े जाएं और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले. परिवार ने दोनों आरोपियों को पकड़वाने वाले को 20 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा सोशल मीडिया पर की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »