बिहार: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या, आरोपियों के परिजन बोले- जबरदस्ती फंसाया गया

बिहार के मोतिहारी से एक नेपाली नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वहीं आरोपियों के परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर कहा कि उनके घर के लोगों को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है और इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

सचिन पांडेय

  • मोतिहारी,
  • 09 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST
  • नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या
  • आरोपियों के परिजन बोले- फंसाया जा रहा

बिहार के मोतिहारी से एक नेपाली नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोपियों के परिजनों का कहना है कि जमीनी विवाद के चलते उसके घर के लोगों को फंसाया गया है. इस मामले को लेकर आरोपियों के परिजन एसपी से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे. उन्होंने एसपी से मांग की कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए. 

Advertisement

पूर्वी चंपारण में नेपाली नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप हत्याकांड मामले में आरोपियों के परिजन एसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे. परिजनों ने जमीन विवाद में उनके घर के लोगों को फंसाने की बात बताते हुए एसपी को आवेदन सौंपा और अपने-अपने लोगों के बचाव में कई तरह की दलीलें भी दीं. साथ ही आरोपियों के परिजन अपने लोगों को निर्दोष बताते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या 

इधर, एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि कुछ लोग इस घटना को लेकर मिले हैं. जो इस मामले में आरोपित किए गए लोगों के परिजन हैं. एसपी के अनुसार, उन लोगों को बताया गया है कि बचाव में उनके पास कोई सबूत है, तो आवेदन के साथ सबूत भी दें. उस पर भी विचार किया जाएगा और जांच होगी. 

Advertisement

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

एसपी ने बताया कि तत्काल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दे दिए गए हैं. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »