यूपी के फिरोजाबाद में महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर बदमाशों ने फेंका तेजाब

महिला का इलाज सरकारी ट्रामा सेंटर में चल रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले के तार पुराने विवाद से जुड़े हुए हैं. पुलिस के अनुसार महिला का पति अमरदीप किसी मामले में जेल में बंद है, महिला ने अपने पति को जेल भिजवाने वाले लोगों पर ही तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद ,
  • 02 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST
  • महिला के ऊपर तेजाब फेंका
  • गंभीर रूप से झुलस गई महिला
  • पुलिस ने दर्ज किया केस

फिरोजबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र के गढ़ी दया गांव में बदमाशों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, महिला ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया. इस वारदात में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है. 

महिला का इलाज सरकारी ट्रामा सेंटर में चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले के तार पुराने विवाद से जुड़े हुए हैं. पुलिस के अनुसार महिला का पति अमरदीप किसी मामले में जेल में बंद है, महिला ने अपने पति को जेल भिजवाने वाले लोगों पर ही तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस महिला के दावों और पूरे केस की विस्तार से जांच कर रही है. 

Advertisement

पीड़ित महिला ने बताया कि वह खेतों से सिंचाई कर लौट रही थी. तभी रास्ते में 4 लोगों ने उससे छेड़छाड़ की, जब उसने इसका विरोध किया तो 2 लोगों ने उस पर तेजाब डाल दिया. महिला का दावा है कि वह आरोपियों को जानती-पहचानती है. 

देखें: आजतक LIVE TV

इस मामले में एसपी सिटी फिरोजाबाद ने बताया कि थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी दया में एक महिला के ऊपर तेजाब डालने का मामला आया है, महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है.

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, महिला 23 प्रतिशत जली हुई है, वहीं इस घटना में एक बात और है कि महिला का पति जेल में बंद है. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »