घरेलू कलह का खौफनाक अंत! पिता ने कुएं में डुबोकर ली जुड़वा बेटियों की जान

तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी चार साल की जुड़वां बेटियों को कुएं में धक्का देकर मार डाला. पुलिस के अनुसार दंपति के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. आरोपी बच्चों को खेत ले गया और उन्हें कुएं में धकेल दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया.

Advertisement
पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे.(Photo: Representational) पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • करीमनगर,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

तेलंगाना के करीमनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी चार साल की जुड़वा बेटियों की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दोनों बच्चियों को कुएं में डुबोकर मार डाला. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी जुबलीनगर गांव का रहने वाला है और उसकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी. दंपति की चार साल की जुड़वा बेटियां थीं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे. इन्हीं विवादों के बीच यह खौफनाक वारदात सामने आई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मैच के बाद जश्न के बीच बवाल भी... महू में झड़प और तनाव, हैदराबाद-नागपुर-करीमनगर में लाठीचार्ज

प्राथमिक जांच के मुताबिक आरोपी बच्चों को कृषि खेत में ले गया और आशंका है कि उसने दोनों को कुएं में धक्का दे दिया, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई.

शव बरामद, आरोपी हिरासत में

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया. काफी प्रयासों के बाद कुएं से दोनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न पैदा हो.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

Advertisement

ACP ने संभाली जांच, गांव में पुलिस तैनात

इस मामले की जांच की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय कुमार ने की और घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस का कहना है कि इस जघन्य अपराध के पीछे का सटीक मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement