सोनीपत जेल में शख्स ने लगाई फांसी, दहेज हत्या के आरोप में था बंद

दहेज हत्या के मामले में बंद एक आरोपी ने सोनीपत जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि उसका शव बैरक में पंखे से लटका हुआ था. मृतक शिवभारत को पुलिस ने 12 अक्टूबर को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था.

Advertisement
दहेज हत्या के मामले में बंद एक आरोपी ने सोनीपत जेल में फांसी लगाई (फोटो आजतक) दहेज हत्या के मामले में बंद एक आरोपी ने सोनीपत जेल में फांसी लगाई (फोटो आजतक)

पवन राठी

  • सोनीपत ,
  • 31 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST
  • जेल में पंखे से लटका मिला एसडीओ का शव
  • दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद था आरोपी

हरियाणा के सोनीपत जिला कारागार में दहेज हत्या के आरोपी पानीपत रिफाइनरी के निलंबित एसडीओ शिवभारत का शव बैरक में पंखे से लटका मिला. बताया जा रहा है कि एसडीओ ने आत्महत्या की है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई. 

बताया जा रहा है कि मृतक शिवभारत ने बुधवार देर शाम बैरक में जमीन पर बाल्टी रखकर पंखे से फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली. कारागार प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतारा.

Advertisement

शिवभारत को पुलिस ने इसी साल 12 अक्टूबर को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ पानीपत के गांव मतलौडा के सरपंच अशोक ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था. सरपंच अशोक की बेटी की शादी 2018 में शिवभारत से हुई थी.  

जेल में युवक ने की आत्महत्या 

बता दें, 10 अक्तूबर की देर रात मृतक शिवभारत की पत्नी का शव घर में फंदे पर लटका मिला था. इसके बाद उसके परिजनों ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था. परिजनों का आरोप था कि शादी के बाद से ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे. पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति शिवभारत, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद सहित सुसराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था.  

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

इस मामले की जांच कर रहे कोर्ट कॉम्पलेक्स के चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें जिला कारागार से सूचना मिली थी कि एक बंदी ने आत्महत्या कर ली है. इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी जांच कर रहे हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक शिवभारत पानीपत की रिफाइनरी में बतौर एसडीओ के पद पर तैनात था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »