'पार्किंग' फिल्म की काल्पनिक कहानी हुई सच, दो सहेलियों में गाड़ी खड़ी करने को लेकर झगड़ा, हुआ डबल मर्डर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक अपार्टमेंट में पार्किंग विवाद में दो महिलाओं की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं आपस में सहेली थी और गाड़ी लगाने को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हुआ था. इसके बाद दोनों पक्षों में चाकूबाजी होने लगी जिसमें दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पार्किंग विवाद में दो महिलाओं की मौत पार्किंग विवाद में दो महिलाओं की मौत

aajtak.in

  • भुवनेश्वर,
  • 08 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

बीते साल ओटीटी पर एक थ्रिलर-ड्रामा फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम 'पार्किंग' था. इस फिल्म की कहानी ये थी कि इसमें दो किरदारों के बीच फ्लैट में गाड़ी की पार्किंग को लेकर इस कदर झगड़ा होता है कि वो एक दूसरे के खिलाफ साजिश रचने लगते हैं. 

हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि वो एक दूसरे की हत्या की प्लानिंग तक करने लगते हैं. ये तो फिल्मी स्क्रिप्ट थी लेकिन ये फिल्मी स्क्रिप्ट अब सच्ची घटना में तब्दील हो गई है. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक अपार्टमेंट में पार्किंग विवाद को लेकर दो लोगों की हत्या हो गई.

Advertisement

पार्किंग की लड़ाई में दो महिलाओं की मौत

न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस वारदात को लेकर पुलिस ने बताया कि बुधवार रात एक अपार्टमेंट में वाहन पार्किंग को लेकर हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई. घटना एयरफील्ड थाना क्षेत्र के कल्याणी प्लाजा की है. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रश्मी रंजन सेठी (28) और उसकी सहेली जुलु सेठी (35) के रूप में हुई है.

भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह के मुताबिक, वाहन पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं.

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत कैपिटल अस्पताल पहुंचाया. एक की अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई जबकि जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement

हत्या की इस वारदात को लेकर डीसीपी ने कहा, 'हमने कुछ लोगों की पहचान की है जो इस अपराध में शामिल हैं. हमारी एयरफील्ड पुलिस टीम ने संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान शुरू किया है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »