15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों का जखीरा बरामद

जानकारी मिली है कि ये आरोपी दिल्ली में किसी गैंगस्टर को हथियार देने वाले थे. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से वो अपने मिशन में कामयाब नहीं हो पाए और समय रहते गिरफ्तार हो लिए.

Advertisement
दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद (सांकेतिक फोटो) दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद (सांकेतिक फोटो)

तनसीम हैदर / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST
  • दिल्ली में  हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
  • 50 राउंड जिंदा कारतूस भी बरामद

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 55 अत्याधुनिक हथियार , 55 पिस्टल बरामद किए हैं. इसके अलवा करीब 50 राउंड जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. पकड़े गए आरोपियों में हाथरस से राजवीर धीरज, फिरोजाबाद से विनोद और दिल्ली से धर्मेंद्र भरतल को गिरफ्तार किया गया है.

 हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

जानकारी मिली है कि ये आरोपी दिल्ली में किसी गैंगस्टर को हथियार देने वाले थे. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से वो अपने मिशन में कामयाब नहीं हो पाए और समय रहते गिरफ्तार हो लिए. अभी 15 अगस्त की वजह से राजधानी में पुलिस हाई अलर्ट पर है और हर संवेदनशील इलाके में पुलिस बल की भारी तैनाती है.

Advertisement

वैसे राजधानी दिल्ली में आने वाली हर गाड़ी पर भी अब पैनी नजर रखी जाएगी. बताया गया है कि 15 अगस्त के दिन लाल किले के आसपास सिर्फ वही गाड़ियां जा पाएंगी जिन गाड़ियों पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जारी किया गया पास लगा होगा. पुलिस ने दो तरह के पास जारी किए हैं. एक तिकोना और एक चौकोर. तिकोने पास वाली गाड़ियों को लाल किले परिसर के अंदर जाने की इजाजत होगी जबकि चौकोर पार्किंग वाली गाड़ियां लाल किले से दूर पार्किंग में खड़ी होंगी.

15 अगस्त से पहले खास तैयारी

इसके अलावा व्यापारिक ट्रक और अंतरराज्यीय बसों को भी रात 12 बजे से लेकर अगले दिन 15 अगस्त के 11 बजे तक निजामुद्दीन ब्रिज से वजीराबाद ब्रिज तक जाने की अनुमति नहीं होगी. वहीं इसके अलावा पुलिस कहना है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए लोग लाल किले के आसपास की सड़कों कि तरफ न आएं.

Advertisement

ट्रैफिक पुलिस का यह भी कहना है कि जिन लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है वह लोग अपने साथ किसी भी तरीके का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण माचिस लाइटर लैपटॉप लेकर ना जाएं. पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि जिन लोगों को आमंत्रित किया गया है इस बार सिर्फ वहीं लोग लालकिले तक पहुंच पाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »