दिल्ली: कश्मीरी युवती का आरोप- मकान मालिक ने कहा ‘आतंकी’, पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली में किराये के घर में रहने वाली कश्मीरी युवती ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक और अन्य लोगों ने उनपर नस्लभेदी टिप्पणी की, साथ ही दुर्व्यवहार भी किया.

Advertisement
युवती ने सोशल मीडिया पर साझा की थी तस्वीर युवती ने सोशल मीडिया पर साझा की थी तस्वीर

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST
  • दिल्ली में कश्मीरी युवती से दुर्व्यवहार की शिकायत
  • पुलिस मकान मालिक पर करेगी कार्रवाई
  • मकान मालिक ने भी थाने में दी शिकायत

देश की राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली में किराये के घर में रहने वाली कश्मीरी युवती ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक और अन्य लोगों ने उनपर नस्लभेदी टिप्पणी की, साथ ही दुर्व्यवहार भी किया. युवती ने ट्वीट कर इन आरोपों का खुलासा किया, जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग इस मामले में हरकत में आया है. 

Advertisement

अब दिल्ली पुलिस भी इस केस को लेकर एक्टिव हुई है और मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा. युवती ने बुधवार देर रात को ही अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया.

देखें: आजतक LIVE TV

ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए दिल्ली में रहने वाली महिला ने ये आरोप लगाए. जिसमें बताया कि मकान मालिक उसे आतंकवादी बुलाते हैं और अन्य कमेंट्स से परेशान करते हैं. सोशल मीडिया पर ट्वीट वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाती मालीवाल ने इस मामले का संज्ञान लिया और मदद करने का भरोसा दिया. 

युवती ने अपने ट्वीट में लिखा कि उनके मकान मालिक एक अन्य शख्स के साथ उनके कमरे में आए और उसे आतंकी बुलाने लगे. इसके अलावा फर्नीचर पर तोड़फोड़ की, उन्होंने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की भी की. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है और मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी. 

Advertisement

पुलिस ने इस पूरे मामले में स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि 14 सितंबर की रात 8:40 पर एक पीसीआर कॉल की गई थी कि अमर कॉलोनी इलाके में एक घर का ताला तोड़कर चोरी की जा रही है. मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता लगा कि वह घर कश्मीर की रहने वाली नूर भट्ट और उनकी बहन योजना अहमद ने किराए पर लिया हुआ है. 

पीसीआर कॉल वहां रहने वाली करूणा मखीजा ने की थी. लेकिन मौके पर पहुंचने पर नूर भट्ट ने बताया कि करूणा मखीजा ने उनके घर के ताले तोड़े. उनका फर्नीचर हटाया. कपड़े चुराए और साथ में 20 हजार कैश भी गायब है. पुलिस को जांच में पता लगा कि इन लोगों के बीच पहले भी किराए को लेकर झगड़े और विवाद हुए हैं. बिजली का बिल न देने की वजह से बीएसईएस ने घर की बिजली काट रखी है.

पूरे मामले पर नूर भट्ट ने एक लिखित शिकायत दी. जिसके बाद पुलिस ने अमर कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है. साथ ही करुणा मखीजा ने भी पुलिस को एक शिकायत दी है, जिसकी जांच की जा रही है.

उधर, इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने दिल्ली में रहने वाली कश्मीरी लड़की नूर के साथ हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »