फेसबुक पर टीम बनाकर करते थे दिल्ली-NCR में लूटपाट, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले एक खौफनाक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस गैंग ने सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से अपनी टीम तैयार की.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 07 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:58 AM IST
  • नोएडा-गाजियाबाद में लूटपाट करते थे पांच लुटेरे
  • फेसबुक पर टीम बनाकर करते थे लूट

गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले एक खौफनाक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस गैंग ने सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से अपनी टीम तैयार की और फिर दिल्ली एनसीआर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगे.

घंटाघर कोतवाली पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये आरोपी घटना से पूर्व बाकायदा रेकी करते थे. इसके बाद रात के अंधेरे में चोरी एवं लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे. गिरोह के सरगना ने फेसबुक के माध्यम से अन्य साथियों को पहले आने साथ जोड़ा फिर काम न मिलने पर कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा पैसा कमाने के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगे.

Advertisement

लूटपाट की भर्ती की वारदातों को मद्देनजर रखते हुए सीओ प्रथम महिपाल सिंह और एसएचओ अमित कुमार की टीम ने सिद्धार्थ विहार विजय नगर फ्लाईओवर के पास से इन आरोपियों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान गौरव सिंह उर्फ रूद्र पुत्र प्रमोद सिंह निवासी कोटला मुबारिकपुर दिल्ली, रोहित उर्फ सोनू पुत्र परमानन्द निवासी इन्दरापुरी लोनी, विराट पुत्र अभय कुमार निवासी कासगंज सिटी, संदीप खर्रा पुत्र गणेशराम निवासी जोवनेर जयपुर, विकास पुत्र मुकेश निवासी ग्राम दादूपुर खटाला गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है. जिनके कब्जे से तीन तंमचा, चाकू, दो चोरी की बाइक, तीन मोबाइल बरामद किया गया.

क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि गौरव सिंह उर्फ रूद्र इस लुटेरे गैंग का सरगना है. जो कि पूर्व में भी दिल्ली से लूट एवं चोरी के मामले में जेल जा चुका है. हैरानी की बात ये है कि जेल से छूटन के बाद इस आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से अपने अन्य साथियों को जोड़कर एक गैंग तैयार किया. इसके बाद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लूट एवं चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे. 

Advertisement

इन लुटेरों की गिरफ्तारी के बाद बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं खुलासे यह भी हुआ है कि यह गिरोह लूट से पहले अपने टारगेट का चुनाव करता था फिर अपने गैंग के साथियों से उस टारगेट का फोटो और लोकेशन शेयर करता था जिसके बाद यह सब मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »