पत्नी के अलावा कई गर्लफ्रेंड, डिमांड पूरी करने के लिए बनाया गैंग, 800 CCTV खंगालकर पुलिस ने पकड़ा

दिल्ली में एक युवक ने पत्नी और गर्लफ्रेंड्स की मांगें पूरी करने के लिए एक गैंग बना लिया. यह गैंग सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देता था.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST
  • गर्लफ्रेंड्स की डिमांड पूरी करने के लिए बना ली गैंग
  • 800 सीसीटीवी फुटेज की मदद से खुलासा

दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड्स की मांगें पूरी करने के लिए एक गैंग बना लिया. ये गैंग शहर में बड़ी-बड़ी सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दे रही थी. पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके ऊपर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Advertisement

सेंधमारी करने वाली इस गैंग का सरगना आकाश (25) नाम का युवक है. उसने शेख एहसान अली (24), बदरेआलम (23), राजेश (24) और मोहम्मद जियाउद्दीन (52) के साथ मिलकर एक गैंग बनाई थी. पुलिस ने इनके पास से 49 महंगी कलाई घड़ी, कैश, 21 लाख से अधिक रुपये के जेवरात और प्रॉपर्टीज के कागजात बरामद किए हैं.

बीते 31 मार्च को इस गैंग ने आरके पुरम में एक सरकारी कर्मचारी के घर को टारगेट किया. इसके बाद स्पेशल स्टाफ ने इस मामले के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर संजय कुंडु के नेतृत्व में एक टीम बनाई. साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि इस मामले का खुलासा करने के लिए हमने करीब 800 सीसीटीवी फुटेज खंगाले. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि इस गैंग के चार सदस्यों ने आरके पुरम में एक घर से ज्वेलरी चुराई थी. इनमें से एक सदस्य हमारी पकड़ में आ गया. उसी की निशानदेही पर हमने सरगना समेत पांचों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. ये सभी सदस्य दिल्ली के बवाना के ही रहने वाले हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंग का सरगना आकाश ने अपनी पत्नी और कुछ गर्लफ्रैंड्स की डिमांड पूरी करने के लिए गैंग बनाई थी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement