दिल्लीः नाबालिग ने किया नाबालिग दोस्त का क़त्ल, जरा सी बात पर गला दबाकर मार डाला

कत्ल का ये सनसनीखेज मामला दिल्ली की बेवरली हिल्स सोसाइटी के पास का है. जहां से पुलिस को एक 17 साल के नाबालिग लड़के की लाश बरामद हुई. लाश की हालत खराब हो चुकी थी. उसका सिर भी गायब था. पुलिस को पता चला कि इसी इलाके में 3 अगस्त को एक 17 साल के लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक प्रतीकात्मक

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST
  • 1 अगस्त को किया था नाबालिग ने मर्डर
  • 3 अगस्त को लिखी गई थी एफआईआर
  • अब पुलिस ने बरामद की नाबालिग की लाश

दिल्ली पुलिस ने कत्ल के एक मामले में आखिरकार 10 दिन बाद खुलासा कर ही दिया. पुलिस ने बताया कि जिस युवक की लाश मिली थी, वो नाबालिग था. और उसका कातिल भी एक नाबालिग ही निकला. जिसने बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस ने कत्ल के कुछ दिन बाद लाश बरामद की थी. जिसे पहचान पाना भी मुश्किल था. लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ये मामला सुलझा लिया.

Advertisement

कत्ल का ये सनसनीखेज मामला दिल्ली की बेवरली हिल्स सोसाइटी के पास का है. जहां से पुलिस को एक 17 साल के नाबालिग लड़के की लाश बरामद हुई. लाश की हालत खराब हो चुकी थी. उसके सिर का कुछ हिस्सा गायब था. पुलिस को पता चला कि इसी इलाके में 3 अगस्त को एक 17 साल के लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी. लिहाजा पुलिस ने उस लड़के की मां को शिनाख्त के लिए मौका-ए-वारदात पर बुलाया. 

लाश देखकर पहले तो महिला की हालत खराब हो गई. लेकिन मां ने अपने बेटे की लाल टीशर्ट और जूते देखकर उसे पहचान लिया. पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. अब रिपोर्ट का इंतजार था. जब पीएम रिपोर्ट आई तो पुलिस को पता चला कि उस लड़के का मर्डर गला दबाकर किया गया था.

Advertisement

ज़रूर पढ़ें-- जब आधी रात के वक्त गोलियों की आवाज़ से दहल उठा दिल्ली का ये इलाका, पुलिस ने ऐसे किया एनकाउंटर

लाश की शिनाख्त होने के बाद नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था. इसके बाद वापस घर नहीं लौटा. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. जब पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें मृतक किशोर एक लड़के के साथ जाते हुए नजर आया. 

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने उस लड़के की पहचान की तो पता चला कि मृतक किशोर के साथ जाने वाला लड़का भी नाबालिग है. लिहाज़ा पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर अभद्र टिप्पणियां करता था. इसलिए उसने 1 अगस्त को बेवर्ली हिल्स के पास बेल्ट से उसका गला दबाकर उसे मार डाला था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »