दिल्लीः गुलनाज को पीटने के वाले पति को मिली जमानत, वापस आकर पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक

13 तारीख को पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर दर्ज की और दबिश देकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
पुलिस अब आरोपी के खिलाफ दोबारा कार्रवाई की तैयारी कर रही है पुलिस अब आरोपी के खिलाफ दोबारा कार्रवाई की तैयारी कर रही है

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST
  • मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था पति
  • थाने से जमानत मिलने पर आया बाहर
  • पत्नी ने लगाया ट्रिपल तलाक का आरोप

दिल्ली में पुलिस ने एक शख्स को उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ ये कार्रवाई की गई थी. लेकिन आरोपी पति जमानत पर जेल से रिहा हो गया है. अब पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ ट्रिपल तलाक की शिकायत भी लगाई है.

मामला दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके का है. इसी महीने की 13 तारीख को पीड़ित महिला गुलनाज ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की है. उसके साथ हद दर्जे की दरिंदगी भी की गई. पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की और दबिश देकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी को साढे 4 साल हो गए लेकिन उनके घर में कोई संतान नहीं थी. इसलिए पति और ससुराल वाले उस पर अत्याचार करते थे. उसके साथ आए दिन मारपीट होती है. पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उससे दहेज की मांग भी करता था. उससे कार की मांग की जाती थी. जब पीडिता ने पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस ने कार्रवाई की. 

मगर पुलिस ने आरोपी पति को थाने से ही जमानत दे दी. और वो जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आ गया. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति ने उसे ट्रिपल तलाक दे दिया है. अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच में ट्रिपल तलाक की बात सामने आई है. इसके बाद महिला की शिकायत में पुलिस बाकी सेक्शन ऐड करके आरोपी पति के खिलाफ दोबारा एक्शन लेगी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »