दिल्ली के बवाना में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप

राजधानी दिल्ली के बवाना में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. अभी तक हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है. सीसीटीवी के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है.

Advertisement
दिल्ली के बवाना में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप दिल्ली के बवाना में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

उत्तर पश्चिम दिल्ली के बवाना में अज्ञात हमलावरों ने 19 साल के एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू की है. मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि अस्पताल से मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि चाकू के घाव के साथ एक युवक अस्पताल लाया गया है, जिसे मृत घोषित कर दिया गया है. उसके गले, छाती और पैर में कई चोटें थीं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया.

Advertisement

पुलिस ने जब युवक की शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान बवाना की जेजे कॉलोनी निवासी करण के रूप में हुई. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि वह डीएसआईआईडीसी बवाना के सेक्टर चार में कॉस्मेटिक की एक फैक्ट्री में काम करता था.

पुलिस ने बताया कि जब मामले की जांच की गई तो कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे. सीसीटीवी से पता चला है कि रात करीब सवा आठ बजे करण को उसकी फैक्ट्री से किसी ने बुलाया था. कोई उससे मिलना पहुंचा था. इसके बाद फोरमैन करण को बुलाने अंदर गया तो वह बाहर आ गया.

पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा, की जा रही पूछताछ

कुछ मिनटों के बाद फैक्ट्री के बाहर अफरा-तफरी मच गई और किसी ने करण को चाकू मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आनन-फानन में करण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने कहा कि स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान की गई है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

(एजेंसी)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »