दिल्ली के IGI Airport पर युगांडा से पहुंची दो व‍िदेशी मह‍िला, पेट में म‍िली 28 करोड़ की कोकीन

कस्टम विभाग ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो महिलाओं को पकड़ा. दोनों महिलाएं पेट में कैप्सूल में कोकीन छिपाकर ला रही थी. बरामद कोकीन का वजन 1.85 किलोग्राम है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 28 करोड़ रुपए है.

Advertisement
युगांडा की महिलाओं के पेट से बरामद कोकीन से भरा कैप्सूल. फोटो क्रेडिट- ट्विटर युगांडा की महिलाओं के पेट से बरामद कोकीन से भरा कैप्सूल. फोटो क्रेडिट- ट्विटर

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST
  • एक महिला के पेट से कोकीन भरे 80 कैप्सूल बरामद हुए
  • दूसरी महिला के पेट से कोकीन से भरे 101 कैप्सूल मिले

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGIA) पर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. दोनों महिलाएं युगांडा से आ रही थीं. दोनों को एयरपोर्ट पर पकड़ने के बाद पुलिस उन्हें लेकर दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची जहां पर डॉक्टरों ने 181 कैप्सूल दोनों महिलाओं के पेट से निकाली. दोनों महिलाओं ने 181 कैप्सूल में 2 किलो कोकीन भर रखी थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद कोकीन की कीमत 28 करोड़ है.

Advertisement

कस्टम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 22 मई को युगांडा से एक महिला दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची. एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों को उसका व्यवहार संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसकी जब जांच की गई तो पता चला कि महिला ने अपने पेट के अंदर कैप्सूल में ड्रग्स छिपा कर रखा है. इसके बाद अधिकारियों ने महिला को RML हॉस्पिटल पहुंचाया.

अस्पताल में महिला के पेट का एक्स-रे किया गया तो पता चला कि उसके पेट में कुल 80 कैप्सूल हैं. जब कैप्सूल निकले तो पता लगा कि सभी कैप्सूल में 957 ग्राम कोकीन भरी हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की कीमत 14 करोड़ से भी ज्यादा है.

ठीक 4 दिन बाद 26 मई को युगांडा से ही एक दूसरी महिला आई और जब उसकी जांच की गई तो पता लगा कि उसने पेट के अंदर 101 कैप्सूल छिपा रखा है. इससे पहले शक के आधार पर जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने पेट के अंदर कैप्सूल में कोकीन छिपा रखी है. महिला के पेट में जो कैप्सूल थे, उनमें करीब 891 ग्राम कोकीन थी. बरामद कोकीन की कीमत 13 करोड़ से ज्यादा है.

Advertisement

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटे हुए हैं कि यह नेटवर्क कौन और कहां से चला रहा है और जो कोकीन महिलाएं अपने पेट के अंदर छिपाकर लाई थी, इसकी डिलीवरी किसे लेनी थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »