चंडीगढ़ हिट एंड रन केस: आवारा कुत्तों को खाना खिलाते समय लड़की को रौंदा... दो दिन बाद आरोपी रिटायर्ड मेजर अरेस्ट

चंडीगढ़ में आवारा कुत्तों को खाना खिलाते वक्त लड़की को कार से रौंदने वाले आरोपी संदीप साही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंची. पुलिस ने बताया कि आरोपी सेना में मेजर था. वहीं आरोपी का दावा है कि उसे नहीं पता चला कि उसने किसी लड़की को टक्कर मार दी है.

Advertisement
चंडीगढ़ का हिट एंड रन केस चंडीगढ़ का हिट एंड रन केस

ललित शर्मा

  • चंडीगढ़,
  • 17 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

चंडीगढ़ में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने के दौरान एसयूपी से 25 साल की युवती को टक्कर मारने वाले को पुलिस ने दो दिन बाद अरेस्ट कर लिया है.  इस घटना का आरोपी रिटायर्ड मेजर संदीप साही है, जो मोहाली के फेज-2 स्थित आर्मी फ्लैट में रहता है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की राजस्थान में एक सिक्योरिटी एजेंसी है.

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर 53 के फर्नीचर बाजार इलाके में बीते शनिवार को तेजस्विता कौशल अपनी मां के साथ स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही थी. तभी देर रात 11 बजकर 39 मिनट पर रॉन्ग साइड से अपनी कार लेकर आए संदीप साही उसे रौंदते हुए आगे निकल गए. यह पूरी दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. 

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी. तेजश्विता के पिता ओजस्वी कौशल ने बताया कि तेजश्विता ने आर्किटेक्चर में ग्रेजुएट है. वह सिविल सेवा प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही है. 

'मुझे लगा किसी वाहन को टक्कर मार दी'

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आरोपी चाय पीने के लिए चंडीगढ़ 43 बस स्टैंड जा रहा था. आरोपी का कहना है कि उस दिन उसे नहीं पता चला कि आवारा कुत्तों को खाना खिला रही एक लड़की को उसने टक्कर मार दी है. 

उसका कहना है कि उसे लगा कि उसने किसी वाहन को टक्कर मार दी है, इसलिए उस समय वह नहीं रुका लेकिन कुछ दूर आगे चलकर वह गाड़ी में आए नुकसान को देखने के लिए रुका भी था हालांकि उसे दौरान भी उसने हादसे पर ध्यान नहीं दिया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हादसे के बाद सोमवार को गाड़ी मरम्मत के लिए दी है. पुलिस ने उसकी गाड़ी जब्त कर ली है. उसके मुताबिक थार से नहीं बल्कि क्रेटा कार से यह हादसा हुआ है.

हादसे के वक्त नशे में था गाड़ी चलाने वाला

तेजस्विता की मां मनजिंदर कौर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि जब हादसा हुआ तब वह अपनी बेटी से 25 कदम दूर थीं. उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर लग रहा है कि गाड़ी चला रहा व्यक्ति नशे में था. उन्होंने कहा कि अगर कार ने ऑल्टो कार को टक्कर न मारी होती तो उनकी बेटी की जान को खतरा हो सकता था.

मनजिंदर कौर ने कहा कि उनकी बेटी और वह खुद 2017 से आवारा कुत्तों को खाना खिला रहे हैं.  वे सेक्शन 43 से लेकर फर्नीचर मार्केट तक अलग-अलग जगह आवारा कुत्तों को खाना खिलाते हैं. उसके सोशल मीडिया पेज फेसबुक, इंस्टाग्राम को देख सकते हैं कि तेजस्विता को जानवर और आवारा कुत्ता के प्रति गहरा प्रेम है. तेजस्विता लोगों को जानवरों के अधिकारों के बारे में जागरूक करती है. वह लोगों से आवारा कुत्तों को अपनाने की अपील भी करती है. 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »