ट्रिपल मर्डर से दहला बिहार का सारण, दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर 3 लोगों की हत्या, एक घायल

बिहार के सारण के परसा गांव में दो गुटों की झड़प में चाकू से हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई, जबकि एक शख्स घायल है. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है. पढ़ें इस खूनी कांड की सनसनीखेज कहानी.

Advertisement
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG) इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

aajtak.in

  • सारण,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

बिहार के सारण जिले में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात दो गुटों के बीच हुई झड़प खूनी संघर्ष में बदल गई. जिसका नतीजा ये हुआ कि एकमा थाना क्षेत्र के परसा गांव में चाकू से हमला कर कम से कम तीन लोगों की हत्या कर दी गई. इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान मुकेश यादव, रविश यादव और अंकु कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान विवेक कुमार के तौर पर हुई है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, झड़प के दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायल विवेक कुमार का फिलहाल सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रोशन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, फिलहाल दोनों गुटों के बीच विवाद की सही वजह साफ नहीं हो पाई है. हालांकि, गांव के लोगों का कहना है कि इलाके में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इसी दौरान दोनों गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते झड़प हिंसक हो गई. इस मामले की पूरी तस्वीर जांच आगे बढ़ने के बाद ही साफ हो सकेगी.

Advertisement

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. एसएसपी रोशन कुमार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और झड़प की वजह समेत पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही, घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है. सारण पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »