भोपाल में 11वीं की छात्रा से एक नहीं, चार कारों में हुआ था रेप, वीडियो बनाकर वसूले 40 हजार, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से चार अलग-अलग कारों में रेप किया गया था. साथ ही पीड़िता के साथ ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज खुलासा भी हुआ है. इस कांड का मुख्य आरोपी औसाफ पहले से जेल में है. अब पुलिस ने जिम संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
आरोपियों ने पीड़िता के साथ अलगड-अलग कारों में रेप किया था (फोटो-ITG) आरोपियों ने पीड़िता के साथ अलगड-अलग कारों में रेप किया था (फोटो-ITG)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 12 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस की जांच में पता चला है कि नाबालिग छात्रा के साथ आरोपी ने एक नहीं बल्कि चार अलग-अलग गाड़ियों में रेप किया था. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक थार समेत 4 कारें जब्त कर ली हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि इस मामले में रेप करने वाला आरोपी औसाफ पहले से ही जेल में है जबकि उसके सहयोगी माज खान को भी पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. इस SIT की कमान एसीपी अंकिता खातरकर को सौंपी गई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा के साथ अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थानों पर चार अलग-अलग कारों में दुष्कर्म किया गया. 

मुख्य आरोपी औसाफ अली खान को 3 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि उसका सहयोगी माज खान 8 फरवरी को गिरफ्तार हुआ और फिलहाल 13 फरवरी तक कोहेफिजा थाने की रिमांड पर है. माज खान भोपाल में एक जिम का संचालक है. पूछताछ में माज खान ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 

Advertisement

आरोपी माज ने बताया कि खानूगांव इलाके में थार कार के अंदर औसाफ अली ने दुष्कर्म किया, जबकि वो कार के बाहर खड़ा होकर शीशे से झांकते हुए चोरी-छिपे आईफोन से वीडियो बनाता रहा. बाद में इस वीडियो को आरोपियों ने आपस में शेयर किया और पीड़िता को वायरल करने की धमकी देकर 40 हजार रुपये वसूले. 

यही नहीं, छात्रा को कई बार संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया गया. पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल थार को सीहोर जिले के एक गांव में छुपा दिया गया था. जिस आईफोन से वीडियो शूट किया गया, वह अब तक बरामद नहीं हुआ है.

जांच में यह भी सामने आया कि माज की दोस्ती कोहेफिजा थाने के एक हेड कांस्टेबल से थी, जिस पर गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप लगे हैं. संबंधित हेड कांस्टेबल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है. SIT अब पूरे मामले, संभावित अन्य पीड़िताओं और फरार सहयोगियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि 60 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement