बिहार: बेगूसराय में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई तीन बच्चों की मां, पिलर से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

बेगूसराय के फफौत गांव में महिला और उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने पिलर से बांधकर पिटाई की, जिसका वीडियो वायरल है. इससे पहले महिला आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन पुलिस ने बचा लिया था. दो दिन बाद प्रेमी को घर बुलाने पर दोनों पकड़े गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भीड़ से छुड़ाकर थाने ले जाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया.

Advertisement
2 साल से प्रेम संबंध चल रहा था. Photo ITG 2 साल से प्रेम संबंध चल रहा था. Photo ITG

सौरभ कुमार

  • बेगूसराय,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला और उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को पिलर से बांध दिया, जिससे इलाके में हंगामा मच गया. इसके बाद उनकी पिटाई भी की. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव का बताया जा रहा है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, 25 मार्च को घरेलू विवाद से परेशान एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ गंडक नदी स्थित फफौत पुल पर पहुंच गई थी. वह कथित तौर पर आत्महत्या करने की नीयत से नदी में कूदने जा रही थी, लेकिन इसी दौरान गश्ती कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से महिला को समझाया और सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया.

इस घटना के बाद महिला के सास-ससुर घर छोड़कर कहीं और चले गए. बताया जाता है कि इसके दो दिन बाद महिला ने अपने कथित प्रेमी को घर बुला लिया. इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने दोनों को देख लिया और इसकी जानकारी परिजनों व अन्य ग्रामीणों को दी. इसके बाद जब परिजन और स्थानीय लोग कमरे में पहुंचे, तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया.

Advertisement

गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों को घर से बाहर निकालकर पिलर से बांध दिया और काफी देर तक हंगामा किया. इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है.

सूचना मिलने पर खोदावंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व उसके प्रेमी को भीड़ से मुक्त कराकर थाने ले गई. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और बाद में समझा-बुझाकर छोड़ दिया.

दूसरे राज्य में मजदूरी करता है प्रेमी
बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी और उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है. पिछले करीब 2 साल से उसका गांव के ही रहने वाले प्रमोद कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए दोनों को समझाकर छोड़ दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement