पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पति फरार, बेटी ने देखा खून से लथपथ शव

बांदा के बबेरू क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. बेटी कोचिंग से लौटी तो मां का खून से लथपथ शव मिला. आरोपी पति मौके से फरार है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज किया और गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है. पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

Advertisement
घरेलू विवाद और शक बना हत्या की वजह.(Photo: Representational) घरेलू विवाद और शक बना हत्या की वजह.(Photo: Representational)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. आरोप है कि एक पति ने घरेलू कलह और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि मृतका की बेटी जब कोचिंग से पढ़कर घर पहुंची तो उसने अपनी मां का खून से लथपथ शव देखा. यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और चीख-पुकार मच गई. इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: हैंडल छोड़ा, रफ्तार बढ़ाई और मचाया खौफ... बांदा में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, अब पुलिस का एक्शन

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति की तलाश के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं.

घरेलू विवाद और शक बना हत्या की वजह

मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल चौकी अंतर्गत बगेहटा गांव का है. यहां रहने वाली 52 वर्षीय सरफिया का अपने पति मोबिन के साथ अक्सर विवाद होता था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन कहासुनी और झगड़ा होता रहता था.

Advertisement

गुरुवार को भी इसी तरह विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से चार वार कर पत्नी की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी पति दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था.

बेटी के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ. मां का शव खून से लथपथ देखकर परिवार और पड़ोसियों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गिरफ्तारी की तलाश जारी

इस मामले में DSP ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. प्रवीण कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल को थाना बबेरू क्षेत्र से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »