Saharsa: मक्का की बोरियों के पीछे छुपाकर लाई जा रही थी लाखों की शराब, ऐसे हुआ पर्दाफाश

बिहार में चुनाव के दौरान शराब की बड़ी खेप पहुंचाने के लिए शराब माफिया का एक और प्लान फेल हो गया. सहरसा जिले के बलवाहाट पर पुलिस ने मक्का की बोरियों के पीछे छुपाकर लाई जा रही शराब की बड़ी खेप को बरामद कर लिया है.

Advertisement
 65 लाख रुपये की शराब बरामद (फाइल फोटो) 65 लाख रुपये की शराब बरामद (फाइल फोटो)

धीरज कुमार सिंह

  • सहरसा,
  • 12 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:45 PM IST
  • बलवाहट ओपी पुलिस ने बरामद की 65 लाख रुपये की शराब
  • पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
  • 545 डिब्बों में बंद करी​ब 15 हजार शराब की बोतलें

बिहार में चुनाव के दौरान शराब की बड़ी खेप पहुंचाने के लिए शराब माफिया का एक और प्लान फेल हो गया. सहरसा जिले के बलवाहाट पर पुलिस ने मक्का की बोरियों के पीछे छुपाकर लाई जा रही शराब की बड़ी खेप को बरामद कर लिया है. बरामद शराब की कीमत 65 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है. 

Advertisement

15 हजार बोतल शराब की मिलीं

सहरसा जिले के बलवाहाट ओपी पुलिस ने मक्का लेकर जा रहे ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है. शातिर माफिया द्वारा मक्का की बोरियों में छुपाकर शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही थी. पुलिस ने सूचना के बाद इस ट्रक को चेकिंग के लिए रुकवा लिया. 

पुलिस को मक्का के बोरे के पीछे 545 डिब्बों में बंद करी​ब 15 हजार बोतल शराब की मिलीं. बरामद की गई शराब की कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है.

ट्रक चालक से पूछताछ जारी

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर राजस्थान निवासी अब्दुल रईस खान को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं इस मामले में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बिहार चुनाव को लेकर पुलिस की नजर शराब माफियाओं पर है. इसी क्रम में सूचना के बाद ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया था, जिससे शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »