घर में डांट पड़ी तो 16 साल की छात्रा ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस और फायर टीम ने ऐसे बचाई जान

तेलंगाना के आसिफाबाद में 16 साल की एक छात्रा ने कथित तौर पर डांट से नाराज होकर कुएं में छलांग लगा दी. पुलिस और फायर टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
पुलिस और फायर टीम ने लड़की को बचा लिया (फोटो-ITG) पुलिस और फायर टीम ने लड़की को बचा लिया (फोटो-ITG)

अब्दुल बशीर

  • आसिफाबाद,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST

तेलंगाना के आसिफाबाद इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक 16 साल की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की और एक कुएं में छलांग लगा दी. हालांकि पुलिस और फायर टीम ने समय रहते उस लड़की को रेस्क्यू कर लिया और सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 20 मई 2026 की दोपहर करीब 2 बजे की है. लड़की की पहचान रायसिदम सात्विका के रूप में हुई है, जो पोचीराम की बेटी बताई जा रही है. वह एसटी (पर्धान) समुदाय से संबंध रखती है और इंटरमीडिएट की छात्रा है.

Advertisement

बताया गया कि सात्विका आसिफाबाद के संदीप नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है. परिवार के लोगों ने उसे नहाने को लेकर डांटा था, जिससे वह कथित तौर पर काफी परेशान हो गई. इसी बात से नाराज होकर उसने अपने घर के पास स्थित बाजारवाड़ी कुएं में छलांग लगा दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी डायल-100 पर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही आसिफाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने बिना समय गंवाए फायर स्टेशन के कर्मचारियों की मदद ली ताकि लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर विभाग की टीम ने काफी सावधानी के साथ कुएं में उतारकर छात्रा को बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि समय रहते उसे बचा लिया गया. इसके बाद तुरंत उसे इलाज के लिए आसिफाबाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

Advertisement

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए स्टेशन हाउस ऑफिसर पी. बालाजी वरा प्रसाद ने बताया कि पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई. पुलिस और फायर विभाग की सतर्कता की वजह से छात्रा की जान बचाई जा सकी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement