मिर्जापुर में 3 बच्चों की निर्मम हत्या, संजय सिंह बोले- CBI जांच कराएं योगी

संजय सिंह ने मिर्जापुर में तीन बच्चों की निर्मम हत्या की घटना को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए पुलिसिया निष्क्रियता पर चिंता जाहिर की है. संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आतंक का माहौल बना हुआ है.

Advertisement
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र (फोटो-Getty Images) आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र (फोटो-Getty Images)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 14 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST
  • मिर्जापुर में तीन बच्चों की निर्मम हत्या
  • संजय सिंह सीएम योगी को लिखा है पत्र
  • सीएम से सीबीआई जांच कराने की मांग की

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और यूपी के पार्टी प्रभारी संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में तीन बच्चों की निर्मम हत्या पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है और कहा कि राज्य में आतंक का माहौल है. 

संजय सिंह ने मिर्जापुर में तीन बच्चों की निर्मम हत्या की घटना को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए पुलिसिया निष्क्रियता पर चिंता जाहिर की है. संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आतंक का माहौल बना हुआ है.

Advertisement

संजय सिंह ने मिर्ज़ापुर में हुए तीन बच्चों के कत्ल के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. सीएम को लिखे पत्र में संजय सिंह ने कहा कि एक दिसंबर को मिर्जापुर में 14 साल के तीन बच्चों की हत्या कर दी जाती है. वो बच्चे घूमने गए थे. पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में उनके शरीर पर गहरे घाव मिले हैं. इतनी कम उम्र के बच्चों की इतनी क्रूर हत्या मानवता के आदर्श की छलनी करती है.

संजय सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार पुलिस के असहयोगी रवैये से बेहद हताश और निराश हैं. उनका आरोप है कि पुलिस आनन-फानन में केस को बंद करना चाह रही है. आम आदमी पार्टी के नेता ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लोगों में भय का माहौल बना हुआ है,  जबकि पुलिस की नीरस कार्यशैली पीड़ितों को न्याय दिलाने में पूरी तरह से असमर्थ है.

Advertisement

संजय सिंह ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन हो ताकि भविष्य में ऐसा कुकृत्य दोबारा न है.

बता दें कि मिर्जापुर में तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आने पर इलाके में सनसनी फैल गई थी. एक रिपोर्ट में बताया गया था कि बच्चों के शवों पर घाव के गहरे निशान मिले थे, जबकि पुलिस बच्चों के मरने की वजह डूबना बता रही थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »