दुपट्टा खींचा, मोबाइल छीनने की कोशिश और पर्स झपटा... मंदिर से लौट रही तीन बहनों के साथ खौफनाक वारदात

आरोप है कि पुरी में सोमवार शाम को कंथापुर इलाके में बस स्टैंड के पास सड़क पर नशे में धुत छह लोगों के एक समूह ने उन तीन बहनों को सरेआम परेशान किया, जिससे मंदिर नगरी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

Advertisement
पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को पकड़ा है (फोटो- ChatGPT) पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को पकड़ा है (फोटो- ChatGPT)

aajtak.in

  • पुरी,
  • 22 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन कर घर लौट रही तीन बहनों के साथ छेड़छाड़ करने और उन्हें परेशान करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस वारदात के बारे में लोकल पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी.

आरोप है कि सोमवार शाम को कंथापुर इलाके में बस स्टैंड के पास सड़क पर नशे में धुत छह लोगों के एक समूह ने उन तीन बहनों को सरेआम परेशान किया, जिससे मंदिर नगरी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

Advertisement

महिलाओं द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां कीं, एक महिला का दुपट्टा खींचा और उनके मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की. महिलाओं द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, उन्होंने एक पर्स भी छीन लिया.

इस बीच, महिलाओं ने अपने परिवार के सदस्यों को फोन किया, जो मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों को पकड़ लिया. जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया. लेकिन बाकी आरोपी भाग गए. जिनकी तलाश की जा रही है.

पुरी के पुलिस अधीक्षक (SP) पिनाक मिश्रा ने पीटीआई को बताया कि फरार चार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है. पुरी सदर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार प्रधान ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »